Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

शरद यादव ने जद-यू अध्यक्ष पद छोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2016

जनता दल युनाइटेड (जद- यू) प्रमुख शरद यादव ने सोमवार को पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया। इसी के साथ उनका एक दशक से भी अधिक समय तक का पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया। पार्टी के सूत्रों ने कहा, "इस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। सबसे अधिक संभावना यही है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी।" वर्ष 2003 में जब पार्टी का गठन हुआ, उसके बाद से शरद यादव लगातार तीन बार पार्टी प्रमुख रहे। 

जदयू प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने आईएएनएस से कहा, "शरद यादव ने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का निर्णय लिया है क्योंकि पार्टी के संविधान में चौथे कार्यकाल का कोई प्रावधान नहीं है।"त्यागी ने कहा कि इससे पहले यादव को तीसरी बार अध्यक्ष बनाए रखने के लिए पार्टी के नियमों में संशोधन किया गया था, क्योंकि तीसरे कार्यकाल के लिए भी कोई प्रावधान नहीं था। जद-यू का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD