Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एनआईए दल पठानकोट मामले की पाकिस्तान जाकर करेगा जांच

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Apr 2016

Last updated on: Apr 01, 2016, 00:00 IST

भारतीय जांचकर्ताओं का एक दल पाकिस्तान जाकर पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की जांच करेगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घोषणा भारत में पाकिस्तान के संयुक्त जांच दल के दौरे के बाद की गई। हालांकि, अभी इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।पठानकोट हमले की जांच एनआईए कर रही है। इस हमले में एक नागरिक समेत 7 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने सीमा से घुसपैठ कर भारतीय वायुसेना अड्डे पर हमला किया था। सुरक्षाकर्मियों से उनकी मुठभेड़ 80 घंटों तक चली थी जिसमें सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया था। 

एनआईए अब पाकिस्तान जाकर इस मामले की जांच करना चाहती है और हमले की योजना बनाने वाले संदिग्धों से पूछताछ करना चाहती है। इनमें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के नेता भी शामिल हैं।एनआईए के निदेशक शरद कुमार ने कहा, "हमने उनसे कहा है कि हम एक जांच दल पाकिस्तान भेजना चाहते हैं और उन्होंने हमारे इस प्रस्ताव का स्वागत किया।"कुमार ने संवाददाताओं से संक्षिप्त बातचीत के बाद एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तानी दल ने पूर्ण सहयोग और एनआईए की जांच में न्यायिक सहायता के भारत के अनुरोध पर अमल करने का वादा किया है। 

भारत ने जैश के प्रमुख मसूद अजहर पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शरद कुमार ने हालांकि अपने बयान में अजहर का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि एनआईए जैश के पदाधिकारियों के आवाज के नमूने लेगी और मारे गए पाकिस्तानी हमलावरों में एक नासिर हुसैन की मां का डीएनए सैंपल लेगी। 27 मार्च को पांच दिन के दौरे पर भारत आए पाकिस्तानी जांच दल ने पठानकोट वायुसेना अड्डे और उसके आसपास के इलाकों का दौरा किया था। इसके अलावा उन्होंने एनआईए के अधिकारियों के साथ गुप्त वार्ता की थी। इस दल में सेना, पुलिस और खुफिया विभाग (आईएसआई) के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने भारतीय जांच एजेंसी को पाकिस्तान में की गई जांच का ब्यौरा दिया।केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने संवाददाताओं को बताया कि भारतीय और पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की मुलाकातें सकारात्मक रही हैं। 

पाकिस्तानी दल ने 'हमारे सबूतों का खंडन नहीं किया।'एनआईए के प्रमुख ने कहा कि एनआईए ने पाकिस्तानी संयुक्त जांच दल के समक्ष जैश के उन पदाधिकारियों के खिलाफ पूरे सबूत मुहैया कराए हैं, जिन्होंने हमले की साजिश रची, आतंकवादियों को गाइड किया, उन्हें निर्देश दिए और प्रशिक्षण मुहैया कराया। एनआईए के प्रमुख ने कहा, "एनआईए ने पाकिस्तानी दल को सभी आतंकवादियों की पहचान और उनके पते मुहैया कराए तथा उनसे उसकी पुष्टि करने की गुजारिश की।"उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी जांच दल ने 16 प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जिसमें निलंबित पुलिस अधीक्षक सलविंदर सिंह, उनके रसोईये मदन गोपाल और दोस्त राजेश वर्मा भी शामिल थे।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD