Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पठानकोट : सलविंदर से पाकिस्तानी जेआईटी करेगी पूछताछ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2016

Last updated on: Mar 31, 2016, 00:00 IST

पठानकोट आतंकवादी हमले के बाद शक के घेरे में आए गुरदासपुर के निलंबित पुलिस अधीक्षक (एसपी) सलविंदर सिंह से गुरुवार को पाकिस्तान से आए संयुक्त जांच दल पूछताछ करनेवाली है। जानकार सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि सिंह, उसके रसोइये मदन गोपाल और उसके दोस्त राजेश वर्मा को गुरुवार को पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुख्यालय लाया गया।सिंह का दावा है कि दो जनवरी को चार-पांच हथियारबंद आतंकवादियों ने पंजाब के कोलिया गांव के पास से उनका, उनके दोस्त राजेश वर्मा और रसोइये मदन गोपाल का अपहरण कर लिया था। 

इन आतंकवादियों ने बाद में पठानकोट स्थित भारतीय वायुसेना के हवाईअड्डे पर हमला किया था, जिसमें सात सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। उन पाकिस्तानी आतंकवादियों को बाद में मुठभेड़ में मार गिराया गया था।पाकिस्तानी टीम पठानकोट हमले की जांच करने के लिए भारत आई हुई है, जिसके बारे में भारत का कहना है कि इसके पीछे जैश-ए-मुहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर का हाथ है। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक, इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि पठानकोट हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई। पाकिस्तान से आए जांच दल में अन्य सदस्यों के अलावा इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल तरवीर अहमद और सैन्य खुफिया अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल इरफान मिर्जा भी शामिल हैं।

 

Tags: CRIME NEWS PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD