Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'

 

फिल्मों में फैशन अब ज्यादा वास्तविक : फरहान अख्तर

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Mar 2016

Last updated on: Mar 30, 2016, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता फरहान अख्तर का कहना है कि बॉलीवुड फिल्मों में फैशन काफी बदल गया है और आज की फिल्मों में किरदारों के लुक ज्यादा 'वास्तविक' दिखने लगे हैं। फरहान पुरुषों के परिधानों के ब्रांड 'कोड बाय लाइफस्टाइल' से जुड़े हैं। ब्रांड ने बुधवार को उनके साथ अपनी करार की मियाद बढ़ा दी।फरहान ने यहां एक समारोह में 'कोड बाय लाइफस्टाइल' के स्प्रिंग समर संग्रह का अनावरण किया।अख्तर ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्मों के फैशन में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब किरदार ऐसे नहीं लगते कि उन्होंने एक खास रूप में दिखने के लिए कोई प्रयास किया है। एक समय था जब पर्दे पर सभी किरदार ऐसे दिखते थे, जैसे कि उन्होंने जो कपड़े पहने हैं वे उनके किरदार के अनुरूप नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "अब जब आप कोई फिल्म देखते हैं तो सभी कलाकार और उनके कपड़े किरदारों के अनुरूप लगते हैं। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि इसके कारण फिल्में देखने का अनुभव ज्यादा वास्तविक हो गया है। किसी भी व्यक्ति के परिधान के आधार पर आप उसके बारे में काफी कुछ कह सकते हैं, इसलिए फिल्म देखने में कॉस्ट्यूम की काफी बड़ी भूमिका है और इसमें निश्चित तौर पर काफी बदलाव आया है।"फरहान का मानना है कि पुरुषों के फैशन में काफी विस्तार हुआ है। ब्रांड के साथ जुड़ने और उससे अपनी सहभागिता के विस्तार को सही ठहराते हुए फरहान ने कहा, "मैं जब भी 'कोड' के कपड़े पहनता हूं, ये मुझे बेहद आरामदायक महसूस होते हैं।"

 

Tags: BOLLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD