Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

ऋतिक 'कबड्डी' से बाहर नहीं : राकेश ओमप्रकाश मेहरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Oct 2017

Last updated on: Oct 03, 2017, 00:00 IST

फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ फिल्म 'कबड्डी' में काम करने की सोमवार को पुष्टि की, और साथ ही उन्होंने फिल्म से ऋतिक के बाहर होने की अफवाहों का खंडन किया। मेहरा ने यहां गांधी जयंती पर आयोजित एक समारोह से अलग कहा, "मुझे पटकथा लेखन पसंद है, लेकिन यह थकाऊं और धीमी प्रक्रिया है। कभी-कभी आपको दो वर्ष लग सकते हैं। 'रंग दे बसंती' लिखने में मुझे पांच साल लग गए थे। हां मैं रोनी स्क्रूवाला के साथ काम कर रहा हूं, और आज से एक वर्ष में हम पटकथा तैयार कर लेंगे और उसके बाद हम शूटिंग के बारे में फैसला करेंगे।"रपटों के मुताबिक, ऋतिक पहले इस फिल्म में काम के लिए राजी थे, लेकिन रचनात्मक मतभेदों के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। राकेश ने इन अफवाहों का खंडन किया और कहा, "ऐसा कुछ नहीं है।"उन्होंने कहा, "फिल्म फरवरी से जुलाई, 2018 के बीच कभी भी रिलीज हो सकती है।"

 

Tags: BOLLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD