Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

तारीफों से बढ़ी 'मसान' की कमाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2015

Last updated on: Jul 27, 2015, 00:00 IST

हिंदी सिनेमा जगत की उम्दा फिल्मों में से एक और तकनीकी रूप से बेहद शानदार कही जा रही हालिया रिलीज फिल्म 'मसान' ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया व्यवसाय किया। माना जा रहा है कि दर्शकों की तारीफों ने फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की आमद और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में इजाफा किया है। दृश्यम फिल्म्स, फैंटम फिल्म्स, मैकास्सर प्रोडक्शन और सिखिया एंटरटेंमेंट के सह-निर्माण में बनी 'मसान' शुक्रवार, 24 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है।दृश्यम फिल्म्स के सीईओ शिलादित्य बोरा ने एक बयान में कहा, "पीवीआर, सिनेमैक्स जैसे बड़े सिनेमाघरों में शुक्रवार सुबह 17.5 से 18 फीसदी दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। बाद में यह आंकड़ा 24 फीसदी तक बढ़ा और शनिवार को 37.4 फीसदी तक पहुंचा।"

दृश्यम फिल्म्स के मनीष मुंद्रा ने बताया, "फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया, दर्शकों की तारीफ और सकारात्मक समीक्षा की वजह से शहरी क्षेत्र के सिनेमाघरों में शनिवार को फिल्म हाउसफुल रही।"फैंटम फिल्म्स के विक्रम मोटवानी ने भी फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा, "फिल्म की प्रशंसा ने इसे चर्चा में ला दिया और शनिवार को फिल्म की टिकटों की कमाई दोगुनी हो गई।"नीरज घेवन निर्देशित 'मसान' में ऋचा चड्ढा, संजय मिश्रा, विकी कौशल, श्वेता त्रिपाठी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

 

Tags: BOLLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD