Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

पंचायती राज संस्थाओं के राज्य स्तरीय खेले 2 व 3 अप्रेल को

रामपुरा फूल के स्टेडियम में होगें मुकाबले, खिलाडिय़ों को दिये जाएगें लाखों रूपये के नकद ईनाम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2016

Last updated on: Mar 30, 2016, 00:00 IST

पंचायती राज संस्थाओं के राज्य स्तरीय खेले 2 व 3 अप्रेैल को जिला बठिंडा के शहर रामपुरा फूल की माल मंडी के समीप खेल स्टेडियम में करवाया जा रहा है यह घोषणा ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सिंकदर सिंह मलूका ने की।मलूका ने राज्य स्तर की खेलों संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि इस खेल मेले में मुख्य रूप से कबडडी ,वालीबाल,रस्सीकशी,गोला फेंकने और दौड़ो के मुकाबले करवाये जाएगें। उन्होने कहा कि खेलों में पुरूष व महिलाओं के लिए अलग अलग वर्ग बनाये गये है। इसी प्रकार पंचायतों के चुने गये प्रतिनिधियों के मुकाबले भी अलग वर्ग में रखे गये है। उन्होने कहा कि इन खेलों के साथ गांवों में भाईचारक एकता मजबूत होगी और नवयुवक निर्मित रूचियों की ओर प्रेरित होगें।

जिक्रयोग है कि 20 वर्ष बाद ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग द्वारा गा्रमीण खेले शुरू की गई है। जिसके तहत विभाग द्वारा फरवरी व मार्च दौरान राज्य के सभी ब्लाकों और  जिलों में खेल मुकाबले करवाये गये है। जिलों की टीमों के आधार पर अब रामपुरा फूल के स्टेडियम में राज्य खेल मेला हो रहा हेै। जिला स्तर की टीमें अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर विकास की अध्यक्षता अधीन बनी कमेटी की स्वीकृति से आएगी। इन राज्य स्तरीय खेलों के पहले दिन दो अप्रेैल को ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के सचिव स. दीपईद्र सिंह आईएएस समारोह का उदघाटन करेगें । मारोह की अध्यक्षता जिला परिषद बठिंडा के चेयरमैन श्री गुरप्रीत सिंह मलूका द्वारा की जाएगी। 

खेलों के समाप्ति समारोह के अवसर पर तीन अप्रैल को मंत्री स. सिंकदर सिंह मलूका विजेता खिलाडिय़ो और टीमों को ईनामों से निवाजेगें। राज्य स्तरीय ईनाम वितरण समारोह के अवसर पर पुरूषों व महिलाओं की कबडडी , वालीबाल और रस्साकशी की विजेता टीमों को 51 हजार से लेकर एक लाख रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। इसी प्रकार दूसरी खेलों के लिए भी आकर्षक ईनाम दिये जा रहे है। इन मुकाबलों में पंचायत से लेकर जिला परिषद/पंचायत सीमितियों के प्रतिनिधियों के साथ साथ गांवों के युवकों और युवतियों द्वारा भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है।

 

Tags: Sikander Singh Maluka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD