Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

किसान पानी बचाएं, प्रौद्योगिकी अपनाएं : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Mar 2016

Last updated on: Mar 27, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को किसानों से कहा कि उपज बढ़ाने के लिए वे प्रौद्योगिकी अपनाएं और जल संरक्षण करें। मोदी ने अपने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' की 18वीं कड़ी में कहा, "सरकार मनरेगा के जरिए पांच लाख नए तालाब बनाना चाहती है। वर्षा जल संग्रहण के लिए ये हमारी संपत्तियां होंगी, जिससे किसानों को कम बारिश के दिनों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।"मोदी ने कहा कि तालाब को साफ रखना जरूरी है, ताकि अधिक जल का संग्रहण हो सके।

उन्होंने किसानों को 'किसान सुविधा एप' डाउनलोड करने और उसका उपयोग करने का सुझाव दिया। यह एप उपज बढ़ाने के लिए कृषि और नई प्रौद्योगिकी से संबंधित सभी सूचनाएं देगा।मोदी ने कहा, "डिजिटल भारत अभियान के तहत हम किसानों को 'किसान सुविधा एप' देने जा रहे हैं। यदि आप इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करेंगे, तो मौसम अनुमान, ताजातरीन कृषि रसायन और क्षेत्र में हुए अन्य विकास की सूचनाएं आसानी से आपको मिलेंगी। 

आपको फसल मूल्य और उसके बाजार की स्थिति की बेहतर जानकारी मिल सकेगी।"उन्होंने कहा, "यह गलत धारणा है कि इन सुविधाओं का उपयोग सिर्फ शहरी युवा ही कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि मोबाइल एप का उपयोग करने में यदि कोई दिक्कत होती है, तो मेरे पास शिकायत भेजिए।

मोदी ने किसानों को रासायनिक ऊर्वरकों का कम उपयोग करने की भी सलाह दी, क्योंकि इसके अधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट रही है और देशवासियों को नुकसान हो रहा है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस (सात अप्रैल) का हवाला देते हुए उहोंने देश से मधुमेह बीमारी खत्म करने की अपील की और लोगों से योगासन तथा व्यायाम करने के लिए कहा।मोदी ने कहा, "मधुमेह को अभी पराजित कीजिए। देश में 2014 में करीब 6.5 करोड़ लोग मधुमेह के शिकार थे। यह रोग अपने साथ और भी समस्याएं लाती है और यह देश में एक-तिहाई मृत्यु का कारण है।"तपेदिक के प्रसार के बारे में उन्होंने कहा कि कोई भी संकेत मिलते ही लोगों को जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए।

मोदी ने कहा, "देश में 13 हजार माइक्रोस्कोपी केंद्र और चार लाख डॉट्स प्रदाता मुफ्त में दवा दे रहे हैं।"मोदी ने देश के पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक बनाने और अधिकाधिक पर्यटकों को आकर्षित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन में लाखों युवाओं को रोजगार देने की क्षमता है।प्रधानमंत्री ने पर्यावरण अनुकूल खनन पर्यटन सर्किट का विकास करने के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड नागपुर की प्रशंसा भी की।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD