Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

क्वेस्ट गु्रप में लेबर कानून संबंधी जागरुकता सैमिनार का आयोजन

उद्यमियों ने भविष्य के इंजीनियरों को कानूनी नुक्ते समझाए

क्वेस्ट गु्रप में लेबर कानून संबंधी जागरुकता सैमिनार का आयोजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 22 Mar 2016

Last updated on: Mar 22, 2016, 00:00 IST

किसी भी राष्ट्र की तरक्की व उसकी ताकत वहां के काम करने वाले नागरिक होते हैं। अगर वे मेहनत व लगन से अपने राष्ट्र की उन्नती के प्रति संजीदा होते हैं तो उस देश को सूपर पावर बनने से कोई नहीं रोक सकता। उक्त बातें एचआर मैनेजर सुरेन्द्र कुमार द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त की गईं। काबिलेजिक्र है कि क्वेस्ट गु्रप आफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा भविष्य के मैनेजरों के लिए लेबर लॉ संबंधी जानकारी देने के लिए एक सैमिनार का आयोजन किया गया था। जिस दौरान उन्होंने लेबर लॉ संबंधी अहम जानकारी शेयर की। सुरेन्द्र कुमार ने छात्रों को उद्योग जगत में लेबर लॉ की जरुरत, इसके लाभ व इसके प्रबंध की तरीकों संबंधी अहम जानकारी दी।

इस अवसर पर क्वेस्ट गु्रप के चेयरमैन डीएस सेखों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व स्तर पर जिस तरह से तकनीकों में बदलाव आ रहा है, उसके लिए समय का साथी बनते हुए हर शैक्षिक संस्था व हर छात्र के लिए अप टू डेट रहना जरूरी हो चुका है। उन्होंने छात्रों कहा कि अगर वे एक कामयाब इंसान बनना चाहते हैं तो इस तरह के सैमिनारों में भाग लेकर अहम जानकारी हासिल करें। इस प्रयास से न सिर्फ छात्र अप टू डेट रह सकेंगे बल्कि उन्हें आसान तरीके से नए तजुर्बे करने के लिए मदद भी मिलेगी। इस अवसर पर छात्रों द्वारा भी माहिर सुरेन्द्र कुमार को कई प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर उन्होंने बेहद सरल शब्दों में दिया।

 

Tags: Quest Group of Institutions

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD