Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सामाजिक सद्भावना के लिए राष्ट्रीय एकता महायज्ञ का आयोजन 

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 20 Mar 2016

Last updated on: Mar 20, 2016, 00:00 IST

सामाजिक समरस्ता मंच करनाल की ओर से समाज में सद्भावना बनी रहे और समाज में जात-पात का विष न फैले, ऐसे विषय को लेकर जिला स्तर पर अनेक स्थानों पर राष्ट्रीय एकता महायज्ञ के आयोजन किये गए। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता हो इसलिए मंच ने यह आयोजन समाज के लोगों के सहयोग से ही किया।करनाल के सैक्टर-४, सेवा समिति आश्रम, बसन्त विहार, टीकरी सहित कस्बा इन्द्री, कारसा, घरौंडा से स्टौंडी, ददलाना, औंगद सहित कई स्थानों पर ये हवन कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इस कार्यक्रम में हवन यज्ञ के पश्चात् सद्भावना के गीत गाए गये। गाए गए गीतों ने समाँ बांध दिया और उपस्थित लोगों को समाज हित के लिए प्रेरित करने में पूरा योगदान दिया गया। इस अवसर पर भारत माता के जयघोष लगाये गये । सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं द्वारा जैसे सेक्टर- ४ में स्वामी युगल किशोर जी ने तथा सेवा समिति आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुरूक्षेत्र विभाग प्रचारक श्रीमान नरेन्द्र जी ने समाज को एक सूत्र में सहेज कर रखने की बातें विस्तार से रखी । समाजिक सद्भावना में निरंतरता बनी रहे । 

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले प्रदेश के प्रत्येक गांव में समरसता यज्ञ तथा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, प्रत्येक जिला मुख्यालय और नगर मुख्यालयों पर सामाजिक सद्भावना सम्मेलन और बैठकों का आयोजन करने के साथ ही रोहतक स्थित नई अनाज मंडी में प्रांत स्तरीय सामाजिक सद्भावना सम्मेलन का ३ अप्रैल को आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रांत के हर गांव से हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी।सम्मेलन में प्रमुख तौर पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद जी महाराज, योगऋषि एवं पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक स्वामी रामदेव, जैन मुनी तरुण सागर जी महाराज जैसे महान संतों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी। सम्मेलन में प्रदेशभर से संतों, महात्माओं, धर्मगुरुओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को आमंत्रित किया जाएगा। 

इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के साढ़े छह हजार गांवों तक सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताकि हरियाणा का गौरव छत्तीस बिरादरी का सद्भाव फिर से कायम हो सके। गांव में होने वाले सद्भावना यज्ञ के लिए हर घर से समिधा और एक चम्मच घी एकत्र कर हर वर्ग की भागीदारी इसमें सुनिश्चित कराई जाएगी ताकि समाज एकजुट किया जा सके।उन्होंने बताया कि २७ मार्च तक गांवों, जिला मुख्यालयों एवं कस्बों में सद्भावना सम्मेलनों, यज्ञों एवं यात्राओं का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने राजनेताओं को संदेश देते हुए कहा कि राजनीति मानवता के हितों के खिलवाड़ के लिए नहीं होती, बल्कि लोगों को जोडऩे के लिए होती है। यदि किसी के मन में नफरत की दीवार है तो उसे गिरा दें। समाज और देश को एकजुट करने के लिए काम करने की आवश्यता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि लोग यदि जागरूक होंगे तो सुरक्षा अपने आप हो जाएगी। ३५ बिरादरी जैसे नारे समाज के विघटन के कगार पर ले जाने वाले होंगे। इसलिए इसे किसी भी सूरत में सही नहीं कहा जा सकता। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रीय एकता, अखंडता का संकल्प दिलाया गया। 

 

Tags: MIX HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD