एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा पाक टीम को पंजाब की जनता मोहाली में न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलने विरोध करे और पाक टीम को घुसने ना दे क्यों की पाक टीम का मोहाली में आना दीनानगर के आतंकी हमले में शहीद एसपी बलजीत सिंह और पठानकोट के शहीदों की शहादत के साथ भद्दा मजाक होगा। शांडिल्य आज पंचकूला के सेक्टर 21 के में फ्रंट के प्रवक्ता राम मेहर के निवास पर पत्रकारो से बात कर रहे थे। इस मोके पर फ्रंट के हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर, पंजाब के प्रधान मनीष पाशी, राष्ट्रीय सचिव लखविंदर सिंह, राकेश शांडिल्य, इरफ़ान खान आदि माजूद थे।एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने कहा की वो जब तक पाक टीम मोहाली में रहेगी तब तक पाक टीम का विरोध करती रहेगी और पाक का झंडा पूरे पंजाब में आग के हवाले करेगें उन्होंने कहा की ये मैच अगर भारत टीम से होता तो भी उनका फ्रंट विरोध करता है ये मैच तो हो ही न्यूजीलैंड से हो रहा है उन्होंने कहा पाक टीम का मोहाली पवित्र धरती पर आना दीनानगर के शहीद पंजाब पुलिस के एसपी बलजीत सिंह और पठानकोट के शहीदों का अपमान और उनके परिवारो को नीचा दिखाने वाली बात है । एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया (शांडिल्य गट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा मोहाली में पाक के झंडे लहराना शहिदो के जख्मो पर नमक छिड़कना होगा।
उन्होंने पंजाब की जनता से आह्वान किया की पाक टीम को पंजाब की धरती पर ना घुसने दें जो धरती गुरु गोबिंद सिंह की है जो धरती गुरु साहब के शहजादे बाबा अजीत सिंह की है इस पर पाक टीम का विरोध करेंगे। साथ ही वीरेश शांडिल्य ने पाक टीम के विरोध में पंजाब के राज्यपाल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को ज्ञापन देंगे और पाक टीम को ना आने की मांग करेंगे उन्होंने कहा पाक कभी भारत का दोस्त नहीं हो सकता उन्होंने कहा की अभी तो पठानकोट और दीनानगर के शहीदों की चिता भी ठंडी नहीं हुई और पाक टीम का पंजाब में स्वागत किया जा रहा है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया ने कहा की पहले पाक हाफिज सईद,मसूद अजहर, दाऊद जैसे मोस्ट वांटेड आतंकी भारत को सौपे उन्होंने कहा की पंजाब की जनता को इस के खिलाफ मुहीम शुरू करनी होगी क्यों की सरकारो को तो मैच से पैसे का भरपूर फायदा होता है उन्हें शहीदों और उनके परिवारो के सम्मान से कुछ नही लेना वो भूल चुके की शहीदों की बदौलत ही आज हिंदुस्तान है। उन्होंने कहा पंजाब सरकार को हिमाचल सरकार के उस फैसले का सम्मान करना चाहिए जिसमे हिमाचल के सीएम वीरभद्र ने पाक टीम को धर्मशाला नहीं घुसने दिया जबकि वो मैच तो भारत पाक का था उनके लिए टीम नहीं देश और उसके शहीदों का सम्मान बड़ा था। उन्होंने कहा की पाक टीम का मोहाली और पंजाब में विरोध होगा। शहीदों के परिवारो को भी पाक टीम का विरोध करने की फ्रंट ने अपील की है l