Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सैनिकों को जल्द मिलेंगे सुरक्षित फोन : हरीभाई पार्थीभाई चौधरी

Haribhai Parthibhai Chaudhary gave away the Republic Day Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Mar 2016

Last updated on: Mar 11, 2016, 00:00 IST

सरकार जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को सुरक्षित मोबाइल फोन मुहैया कराएगी। गृह राज्य मंत्री हरीभाई पार्थीभाई चौधरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने कहा, "आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी हमारे जवानों के पास मोबाइल फोन नहीं है। अभी थोड़े समय के लिए हम उन सैनिकों को सुरक्षित मोबाइल फोन मुहैया कराने की योजना बना रहे हैं जो सीमा क्षेत्रों या नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। वे 3जी मोबाइल कनेक्शन के माध्यम से अपने परिवार वालों से जुड़े रहेंगे।"

मंत्री ने कहा, "इन मोबाइल फोनों को पकड़ा नहीं जा सकेगा, क्योंकि सैनिकों की बटालियन का अपना टेलीफोन एक्सचेंज होगा और वे जहां-जहां जाएंगे उसे साथ लेते जाएंगे। "उन्होंने कहा, "मैंने हाल में ही अमेरिकी कपंनी के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। उन्होंने दावा किया कि वे हमें बक्सों में टेलीफोन एक्सचेंज मुहैया कराएंगे। शुरुआत में हम सैन्यकर्मियों को 1,000 सुरक्षित मोबाइल फोन मुहैया कराएंगे"मंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने हाल में एक दूसरी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है जिन्होंने खून की जांच की मशीन मुहैया कराने की बात कही है जो चंद मिनटों में ही नतीजे देता है। इससे सैन्यकर्मियों के बहुमूल्य समय की बचत होगी। 

चौधरी ने देश में साइबर अपराध को लेकर उचित कानून की कमी के बारे में कहा, "तकनीक की उन्नति के साथ ही हमने उसके मुताबिक कानूनों में बदलाव के लिए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम सभी किस्म की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साइबर अपराध को लेकर भी हमने आईटी विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है जिसके प्रमुख गृह मंत्री राजनाथ सिंह हैं।"

 

Tags: Haribhai Parthibhai Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD