Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने से कभी मना नहीं किया: वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह
वीरभद्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Mar 2016

Last updated on: Mar 10, 2016, 00:00 IST

भारत-पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में होने वाले विश्व कप मैच को कोलकाता स्थानांतरित किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी भी इस मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार नहीं किया था। उन्होंने कहा कि मैच को धर्मशाला से कोलकाता स्थानांतरित करने का फैसला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का है। वीरभद्र ने मैच को स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे को उठाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर को आड़े हाथों लिया। 

उन्होंने कहा है कि उन्होंने कभी भी मैच के लिए सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता नहीं जताई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इस बारे में सूचित कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ऐसे मैचों के लिए पहले भी सुरक्षा मुहैया कराता आया है और वह इस बार भी सुरक्षा प्रदान करने को तैयार था। आईसीसी ने बुधवार को 19 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में होने वाले मैच को सुरक्षा कारणों से कोलकाता स्थानांतरित कर दिया। वीरभद्र ने कहा है कि ठाकुर, जो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भी हैं, का इस मुद्दे पर राजनीति करना और मैच स्थानांतरित होने के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराना पूरी तरह से अपमानजनक हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक, करगिल युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजन, पठानकोट आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजन धर्मशाला में मैच का विरोध कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ठाकुर से शहीदों के परिवारों वालों और पूर्व सैनिकों से मिल कर उनका समर्थन मांगने की बात भी कही थी ताकि मैच से पहले अच्छा माहौल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में सांसद शांता कुमार भी शामिल हैं, भी मैच के खिलाफ थे और उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मैच के आयोजन के संबंध में अपनी असहमति भी जताई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करने के बजाए दोषारोपण का खेल खेल रहे हैं। यह बताता है कि उनके लिए शहीदों के परिजनों की भावनाओं से ज्यादा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के लिए पैसा जुटाना अहम है। 

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD