Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलसीईटी में पीटीयू के कालेज कें अध्यापकों के लिए दो दिवसीय फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम का आयोजन

इस तरह के प्रोग्राम उद्यौग जगत व शैक्षिक संस्थाओं के बीच पुल का कार्य करते हैं: चेयरमैन गुप्ता

एलसीईटी में पीटीयू के कालेज कें अध्यापकों के लिए दो दिवसीय फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम का आयोजन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अजय पाहवा)

लुधियाना (पंजाब) , 09 Mar 2016

Last updated on: Mar 09, 2016, 00:00 IST

लुधियाना कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलाजी, कटानी कलां, लुधियाना में पंजाब टैक्नीकल युनिवर्सिटी के कालेजों के अध्यापकों के लिए दो दिवसीय फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस सैमिनार का विषय विश्व स्तर पर उत्पादन के स्तर व इसके अर्थ व्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभावों पर विचार विमर्श करना था। इस दो दिवसीय फैकल्टी डिवेल्पमेंट प्रोग्राम में उद्यौग जगत के माहिरों ने अपने कीमती विचार व्यक्त किए। पहले दिन हीरो गु्रप मैनेजमेंट के सीनियर अधिकारी ओ पी डोगरा, महिन्दरा एंड महिन्द्रा के इंजीनियर एस के अरोड़ा, आईआईटी रुडकी के पूर्व प्रो. डा सुरेन्द्र सिंह व इंजीनियर वाई एन गुप्ता ने अध्यापकों को कई अहम विषयों बारे जानकारी दी। ओ पी डोगरा ने अध्यापकों के साथ किसी उत्पादन की क्वालिटी से ग्राहकों का विश्वास जीतने की जरुरत पर बल देते हुए 14 महत्वपूर्ण तरीके शेयर किए। जबकि महिन्द्रा एंड महिन्द्रा इंजीनियर एस के अरोड़ा ने अध्यापकों को विश्व स्तर पर तकनीकों में आ रहे बदलावों से अप टू डेट रहने और छात्रों को आज के बदलावों से अवगत करवाने पर बल दिया।

दूसरे दिन नवीन कुमार ने अध्यापकों को विश्व क्वालिटी स्टेंडर्ड के स्तर आईएसओ/टी एस 16949 एपीक्यूपी- पीपीएपी जैसे स्र्टीफिकेशन संबंधी अवगत करवाते हुए इसे लागू करने की जरुरत संबंधी बताया। जबकि डा सुरेन्द्र सिंह ने अध्यापकों को लोहा, स्टील सहित कई अहम धातुओं के उत्पादन व उनकी विश्व स्तर पर होने वाली मार्केटिंग व खप्त संबंधी जानकारी दी। अंत में इंजीनिय वाई एन गुप्ता ने सफल लोगों की अच्छी आदतें सीखने के गुणों की आदत डालने की नीति बनाने के लिए बल देते हुए सफलता के गुणों संबंधी जानकारी दी।इस अवसर पर एलसीईटी के चेयरमैन विजय गुप्ता ने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापक वर्ग को छात्रों को हर तरह की जानकारी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। उसके लिए नई चीजें सीखनी चाहिए ताकि वे अपने छात्रों को भी अप टू डेट रख सकें। इसके साथ ही उन्होंने एक अच्छे अध्यापक के लिए उच्च चरित्र, पढ़ाने के नए तरीके अपनाने और टीम वर्क जैसे विषयों बारे विचार व्यक्त किए।चेयरमैन गुप्ता ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह के फैकल्टी प्रोग्राम होते रहने चाहिए, जो उद्यौग जगत व शैक्षिक संस्थाओं को जोडऩे के लिए एक पुल का कार्य करते हैं और शैक्षिक संस्थाओं को भी उद्यौग जगत की जरुरतें समझते हुए भविष्य के मैनेजर व इंजीनियर तैयार करने का अवसर मिलता है। उन्होंने एक अध्यापक को अपने छात्र का मनोबल ऊंचा रखने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Ludhiana College of Engineering

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD