Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

पश्चिम बंगाल की हालत से राष्ट्रवादी उत्तेजित : राजीव प्रताप रूडी

राजीव प्रताप रूडी
राजीव प्रताप रूडी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 06 Mar 2016

Last updated on: Mar 06, 2016, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि राज्य के हालात राष्ट्रवादियों को उत्तेजित होने पर मजबूर कर रहे हैं। घोष ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने वालों के सिर कलम करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता भाजपा की आत्मा है। वैसे भी देश विरोधी बयान को कोई भी व्यक्ति स्वीकार नहीं करेगा। इसलिए जब भाजपा के लोगों ने देश विरोधी बयान सुना तो वे उत्तेजित हो गए और उनकी चिंता प्रतिबिंबित हुई।

रूडी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजनीतिक लोगों से संयम बरतने की अपेक्षा की जाती है लेकिन जहां तक घोष की भावनाओं और उनकी चिंता का सवाल है तो हमलोग उनके साथ हैं। क्योंकि बातें रखने के अलग-अलग तरीके होते हैं।उल्लेखनीय है कि बुधवार को पार्टीजनों की बैठक में घोष ने कहा कि कोई भी पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाएगा तो उसका सिर कलम कर दिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को भी उन्होंने पुन: विवादित बयान देते हुए कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय को ठीक करने के लिए उन छात्रों को जूते मारो जिन्होंने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में में राजनीतिक हिंसा का लंबा इतिहास रहा है। 

उन्होंने हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस, वामपंथियों और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह ममता बनर्जी की हाल की टिप्पणी का संज्ञान ले। उन्होंने विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि आगामी विधानसभ चुनावों में भाजपा को सफलता मिलेगी।रूडी ने कहा, " यह कोई नहीं जानता था कि जम्मू एवं कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन ऐसा हुआ। इसलिए अगर पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार बनेगी तो किसी को आश्चर्य नहीं होगा। यदि हमलोग यहां सत्ता में नहीं भी आते हैं तो हमारा प्रदर्शन कम से कम ऐसा तो होना चाहिए कि हमारे समर्थन से सरकार बने।"स्मरणीय है कि एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में ममता बनर्जी ने कहा था कि सिर्फ चुनाव के दौरान ही केंद्रीय सुरक्षा बल लोगों को सुरक्षा मुहैया कराएगी बाकी साल भर तो उनके प्रशासन पर ही उन्हें निर्भर रहना पड़ेगा। 

 

Tags: Rajiv Pratap Rudy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD