Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बोर्ड, सरकार भारत-पाक मैच धर्मशाला में कराने को लेकर प्रतिबद्ध

	बोर्ड, सरकार भारत-पाक मैच धर्मशाला में कराने को लेकर प्रतिबद्ध
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Mar 2016

Last updated on: Mar 04, 2016, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतिक्षित मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धर्मशाला में ही होगा। बोर्ड और केन्द्र सरकार ने इस मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर जारी चिंताओं के जल्द निराकरण की बात कही। हिमाचल प्रदेश में कुछ नेता मैच के आयोजन के खिलाफ हैं। साथ ही सैनिक और पूर्वसैनिक भी मैच के आयोजन के खिलाफ हैं। धर्मशाला कांगड़ा जिले में है और यहां से बड़ी संख्या में सैनिक शहीद हुए हैं।

इसी मुद्दे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के बीच बहस छिड़ गई थी। इसके बाद दोनों ने बैठक कर मुद्दे पर चर्चा की थी। वीरभद्र ने मैच के आयोजन को लेकर सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जाहिर करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भी लिखा था। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि मैच का आयोजन धर्मशाला में नहीं होना चाहिए। 

शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जहां तक मैच की बात है, कार्यक्रम के तहत हम मैच का आयोजन धर्मशाला में ही कराने को लेकर दृढसंकल्प हैं क्योंकि हमें अपने वादे पूरे करने की जरूरत है नहीं तो आईसीसी हमारे खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। राज्य सरकार भी मैच के आयोजन को लेकर हमारे साथ है।" दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने गुरुवार को इसी विवाद के चलते विश्व कप से नाम वापस लेने की बात कही है। 

खान ने कहा था कि वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि पाकिस्तानी टीम को भारत में पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलेगी।शुक्ला ने हालांकि कहा है कि पाकिस्तानी टीम को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सुरक्षा मुहैया कराएंगे। सभी खिलाड़ी यहां सुरक्षित रहेंगे। फैसला पीसीबी को करना है।वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी मैच के धर्मशाला में आयोजन के पक्ष में दिखे। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार सुरक्षा मुहैया नहीं करा पाती है तो केन्द्र सरकार अर्धसैनिक बलों को सुरक्षा के लिए तैनाती करेंगे। 

उन्होंने कहा, "अगर मेरे पास सुरक्षा का मुद्दा आया तो हम इस पर ध्यान देंगे।" उन्होंने कहा, "अगर मुख्यमंत्री सुरक्षा बलों की मांग करते हैं तो हम अर्धसैनिक बलों को वहां भेजेंगे ताकि मैच के आयोजन में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए।"पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष विजय सिंह मनकोटिया ने भी प्रधानमंत्री को मैच रद्द कराने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था कि यह राज्य के हजारों सैनिकों जो सेना में काम करते हैं और हजारों शहिदों की प्रतिष्ठा का सवाल है। राज्य के परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने बीसीसीसीआई को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर मैच रद्द नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

Tags: Rajiv Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD