Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंचायती प्रतिनिधियों के मसलों संबंधी उच्च स्तरीय कमेटी का गठन

मलूका द्वारा पंचायती प्रतिनिधियों के साथ बैठकें

	पंचायती प्रतिनिधियों के मसलों संबंधी उच्च स्तरीय कमेटी का गठन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Mar 2016

Last updated on: Mar 01, 2016, 00:00 IST

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के चुने हुए प्रतिनिधियों की मुश्किलों के हल के लिए विभाग के निदेशक के नेतृत्व में उच्च स्तरीय कमेटी कायम की गई है। इस कमेटी में विभाग के सीनियर अधिकारी, जिला परिषदों के चेयरमैन, ब्लॉक समिति के चेयरमैन और सरपंचों को शामिल किया गया है। इन विंगों के कमेटी में शामिल प्रतिनिधि निदेशक के नेतृत्व में बनी कमेटी के साथ विभिन्न बैठकें कर संबंधित मसलों संबंधी अपनी राय देंगे। यह फैसला ग्रामीण विकास और पंचायतों संबंधी कैबिनेट मंत्री स.सिकंदर सिंह मलूका के नेतृत्व में विकास भवन मोहाली में पंचायती संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ हुई विभिन्न बैठकों में लिया गया है।

स.मलूका ने विभाग में नव-नियुक्त सचिव स.दीपीन्द्र सिंह, निदेशक सुखजीत सिंह बैंस और अन्य सीनियर अधिकारियों सहित पंचायती संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ दिनभर बैठकें की। स.मलूका इन बैठकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी मुश्किलों के हल के लिए विभाग के निदेशक के नेतृत्व में बनाई कमेटी को तुरंत बैठकें आरंभ कर रिर्पोट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है और उस रिर्पोट के आधार पर समय पर कार्रवाई की जाएगी यदि इसी मसले को कैबिनेट की स्वीकृति की आवश्यकता पड़ी तो वह कैबिनेट में भी लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का उद्धेश्य उनके पास सीधे तौर पर विभाग की जानकारी हासिल करना है ताकि विकास कार्यों में ओर तेज़ी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ सरकार की प्राथमिकता है कि लोकतंत्र की सबसे निम्र कडिय़ों, पंचायता राज संस्थाओं का अधिक मान-सम्मान हो इस उद्धेश्य के लिए मान भत्तों में बढ़ोतरी करने सहित पहले ही कई फैसले लिए जा चुके हैं।

स.मलूका ने कहा कि शीघ्र ही वह जिला स्तर पर भी पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे ताकि विकास और विभाग के कामकाज संबंधी उनकी सीधी राय प्राप्त की जा सके। विकास भवन मोहाली में जिला परिषदों के चेयरमैनों, ब्लॉक समितियों के चेयरमैनों औेर सरपंचों के साथ हुई बैठकों में जहां प्रतिनिधियों ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने और बैठके बुलाने के लिए धन्यवाद किया वहीं उनके द्वारा अपनी मुश्किलों के हल के लिए खुलकर जानकारी दी गई। उनके द्वारा अधिकारों के प्रयोग और प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया गया। जिक्रयोगय है कि विभाग में इस प्रकार बैठकें बुलाकर पंचायती प्रतिनिधियों की राय लेने की यह नई रिवायत डाली गई है।

 

Tags: Sikander Singh Maluka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD