Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राज्य भर में 110 नये गहरे टयूबवैल लगाने का प्रस्ताव-शरणजीत सिंह ढिल्लो

52.55 करोड़ रूपये की आएगी अनुमानित लागात , 5500 हैक्टेयर रकबा सिंचाई तहत लाने का लक्ष्य

शरणजीत सिंह ढिल्लो
शरणजीत सिंह ढिल्लो
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Feb 2016

Last updated on: Feb 15, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में 110 नये गहरे टयूबवैल लगाने का एक प्रस्ताव बनाया है जिस पर अनुमानित 52.25 करोड़ रूपये की लागात आएगी। जबकि 5500 हैक्टेयर रकबा सिंचाई तहत लाया जाएगा।यह प्रगटावा करते पंजाब के सिंचाई मंत्री स. शरनजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य के किसानो को सिंचाई की और अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए एक विशेष प्रस्ताव बनाया है जिस तहत 52.25 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से राज्य भर में 110 नये गहरे टयूबवैल लगाये जाएगें। उन्होने बताया कि इस से राज्य का 5500 हैक्टेयर और रकबा सिंचाई तहत आ जाएगा।स. ढिल्लो ने बताया कि राज्य की अकाली भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में गत दो वर्षो दौरान 73.30 करोड़ रूपये ,विभिंन स्कीमो तहत टयूबवैलो के विभिंन कार्यो पर खर्चे है, जिससे 3050 हैक्टेयर बंजर जमीन सिंचाई तहत लाई गई है। उन्होने बताया कि नहरी खाले बनाने/पक्के करने और गहरे टयूबवैल लगाने से राज्य के किसानो को दी जा रही सिंचाई सुविधाओ में बढोतरी हुई है, जिससे राज्य का विकास संभव हुआ है।

स. ढिल्लो ने बताया कि राज्य सरकार ने गत दो वर्षो दौरान विभिंन स्कीमो तहत 328.28 करोड़ रूपये की लागत से 2215 किलोमीटर की लम्बाई के खाले पक्के किये, जिससे 130992 हैक्टेयर रकबा सिंचाई तहत लाया गया है। जबकि वर्ष 2015 दौरान 78.56 करोड़ रूपये खर्च करके 790 किलोमीटर लम्बाई के खाले पक्के किये, जिससे 34946 हैक्टेयर रकबे में सिंचाई सुविधाएं प्रदान की गई।स. ढिल्लो ने आगे बताया कि सरकार ने अपने दो कार्यकाल दौरान 1372.64 करोड़ रूपये की लागत से विभिंन स्कीमो तहत 11117 कि.मी. लम्बे नहरी खाले पक्के किये जबकि 413 गहरे टयूबवैल लगाये, जिससे 544989 हैक्टेयर रकबे में सिंचाई व्यवस्था में बढोतरी हुई और इससे राज्य के 189429 किसानो को लाभ मिला। उन्होने बताया कि सरकार ने दो वर्ष कार्यकाल दौरान 261.05 करोड़ रूपये की लागत से कंडी नहर स्टेज-2 के 59 कि.मी. लम्बी नहर का कार्य सम्पूर्ण किया है, जिससे 12061 हैक्टैयर रकबा सिंचाई के लिए लाया गया है।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD