Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रत्येक जिले में किया जाएगा परशुराम भवन का निर्माण:वीरभद्र सिंह

	प्रत्येक जिले में किया जाएगा परशुराम भवन का निर्माण:वीरभद्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 12 Feb 2016

Last updated on: Feb 12, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किरायेदारों के कब्जे वाली मंदिर भूमि के मामले पर सभी उपायुक्तों को ऐसे मंदिरों को चिन्हित करने के निर्देश हैं, जहां सेवादार अथवा किरायेदार मंदिर सम्पत्ति के मालिक बन बैठे हैं और मंदिरों को उपेक्षित कर दिया है।मुख्यमंत्री आज यहां आयोजित राज्य स्तरीय ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सरकार ने उपेक्षित मंदिरों के संचालन के लिए रिवॉल्विंग निधि की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब मंदिरों में सेवा के बदले में आजीविका प्रबन्ध के लिए सेवादार को भूमि दी जाती थी, लेकिन समय के साथ-साथ वे इस भूमि के मालिक बन गए और मंदिरों में धार्मिक रस्मों को नज़रअंदाज कर दिया।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में परशुराम भवनों अथवा ब्राह्मण भवनों का निर्माण किया जाना चाहिए, बशर्ते समुदाय के सदस्य इसके लिए आवेदन करते हैं।मुख्यमंत्री ने राज्य में न्यासों द्वारा संचालित प्रसिद्ध मंदिरों में पुस्तकालयों, जिनमें कर्मकांड अथवा धार्मिक पद्वति की चुनिंदा पुस्तकें हों, की स्थापना पर विचार करने का आश्वासन दिया।

वीरभद्र सिंह ने ब्राह्मणों तथा अन्यों को गौ सदनों के निर्माण एवं संचालन के लिए आगे आने को कहा, हालांकि सरकार भी इसके लिए सहयोग करेगी। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कुछ लोग गौवंश का परित्याग करने के लिए उनपर लगाए गए टैग को भी हटा देते हैं ताकि उन्हें अपने हालात पर आवारा छोड़ा जा सके। इस दिशा में लोगों की मानसिकता में बदलाव समय की आवश्यकता है और इसमें ब्राह्मण समुदाय महत्वपूर्ण सहयोग कर सकता है।उन्होंने कहा कि चम्बा में गौवंश की हत्या में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अत्याचार निवारण अधिनियम, जिसका बड़े पैमाने पर दुरूपयोग करने की शिकायतें हैं, में संशोधन पर विचार करेगी। 

उन्होंने कहा कि निर्दोष व्यक्तियों के विरूद्ध झूठी शिकायतें दर्ज करवाने वालों के विरूद्ध दंड का प्रावधान किया जाएगा।आर्थिक आधार पर लाभ प्रदान करने की समुदाय की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा आवास योजना और राजीव आवास योजना के अन्तर्गत प्रत्येक समुदाय के परिवारों को जाति में छूट देते हुए लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त,पशुपालन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग इत्यादि द्वारा भी विभिन्न लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले में ब्राह्मण न्यास की स्थापना के लिए उपायुक्त को भूमि आवंटन के मामले पर विचार करने को कहा।बैठक में भाट ब्राह्मणों को अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आय सीमा को समाप्त करने का मामला भी उठाया गया।मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले के लूहरी के समीप खेगसू मंदिर के रखरखाव पर चिंता जाहिर की। 

उन्होंने कहा कि इस मंदिर को आवश्यक रूप से न्यास के अधीन लाने की आवश्यकता है, क्योंकि यह एक प्रसिद्ध मंदिर है, जहां देवी की सुंदर मूर्ति है और प्राचीन समय में यहां लवी मेले का आयोजन किया गया था।उन्होंने कहा कि पठानकोट के समीप डमटाल में प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर को न्यास बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय संस्कृत अकादमी और कुल्लू तथा चम्बा में संस्कृत महाविद्यालय खोलने के मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक संजय रतन, हि.प्र. राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री अतुल शर्मा, एपीएमसी लाहौल स्पिति के अध्यक्ष श्री उपेन्द्रकांत शर्मा, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य श्री डी.डी. शर्मा, पंडित मस्त राम शर्मा, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD