Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू/श्रीनगर , 12 Feb 2016

Last updated on: Feb 12, 2016, 00:00 IST

बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार को इस राजमार्ग से कोई भी वाहन नहीं गुजर पा रहा है। हम रास्तों पर फंसे वाहनों को हटा रहे हैं।"बटोटे और बनिहाल में हुई बर्फबारी ने 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को प्रभावित करने के साथ ही जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले के श्री बीबी क्षेत्र में भूस्खलन भी किया है। इस सब को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। 

सोनामार्ग, पहलगाम, बनिहाल, शोपियां में पीर की कली, गुलमर्ग और कुपवाड़ा में भी हिमपात हुआ।श्रीनगर शहर में रात भर हिमपात हुआ। रात के समय जम्मू क्षेत्र के त्रिकूट पर्वत पर भी ताजा हिमपात देखने को मिला है। जम्मू क्षेत्र के अन्य बड़ी सड़कों बटोटे-डोडा-किश्तवार रोड को भी शुक्रवार को बंद कर दिया गया है। जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा कस्बे में 6.4, उधमपुर कस्बे में 4.2, बटोटे में आशिंक रूप से हिमांक से कम यानि 0.2 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 0.4 और भदरवाह में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कश्मीर घाटी में श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम और करगिल शहर में शून्य 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर तक मौसम में बदलाव की संभावना है।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD