Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षणः वीरभद्र सिंह

विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षणः वीरभद्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Feb 2016

Last updated on: Feb 11, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार 70 प्रतिशत अथवा इससे अधिक विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को प्रतिमाह 1100 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर रही है। वह आज यहां विशेष तौर पर सक्षम व्यक्तियों की चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने पेंशन में वृद्धि करने की मांग सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार 70 प्रतिशत से अधिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को विवाह के लिए 40 हजार रुपये की राशि प्रदान कर रही है।बैठक में, सरकारी नौकरियों में विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के बैकलॉग को पूरा करने का निर्णय लिया गया ताकि अन्यों के लिए भी रास्ता खुल सके। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अभी तक विभिन्न रूप से सक्षम व्यक्तियों के 1683 पदों को भरा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इन व्यक्तियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए आय सीमा में छूट देते हुए 25 लाख रुपये तक की ऋण सुविधा प्रदान कर रही है।हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा के मुद्दे पर जानकारी दी गई कि 50 किलोमीटर तक के रूट पर विशेष रूप से सक्षम महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिये 40 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं तथा लम्बी दूरी की यात्रा पर एक और दो नम्बर सीट विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं। 

वर्तमान में, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में 78329 लोगों को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है तथा दृष्टिबाधित व्यक्ति के साथ एक परिचर को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा है। वर्तमान में 11217 दृष्टिबाधित व्यक्ति निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान तथा स्नातकोत्तर चिकित्सा एवं शिक्षा अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ के लिए रैफर किए गए मरीजों के साथ एक परिचर को भी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है।मुख्यमंत्री ने घुमारवीं के कालरी में सिंयू ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को कॉलेज परिसर की पिछली ओर से, यदि संभव हो तो एक वैकल्पिक रास्ता बनाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने विभिन्न रूप से सक्षम व्यक्तियों की अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।इससे पूर्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा इन व्यक्तियों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के प्रतिनिधियों के अलावा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD