Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए - वीरेश शांडिल्य

शांडिल्य ने बताया ओवैसी के खिलाफ बोलने पर अम्बाला पुलिस ने खट्टर को भेजी रिपोर्ट में लिखा की शांडिल्य ने नाम चमकाने के लिए ओवैसी के खिलाफ ब्यान दिया

आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए - वीरेश शांडिल्य
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुहला चीका , 11 Feb 2016

Last updated on: Feb 11, 2016, 00:00 IST

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्टीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य आज चीका पहुंचे l यहाँ पहुंचने पर सरपंच अमरजीत सिंह,सरदारा सिंह पहाड़पुर,सुरजीत सिंह सरपंच,मक्खन सिंह चेयरमैन,तिलक राज शर्मा,संजीव शर्मा गायक काशीनाथ,सतपाल सिंह,जागीर सिंह,सुरेश ,कपूर शर्मा,जगतार सिंह व भरी तादाद में चीका के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया l शांडिल्य ने निजी रेस्तरां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की अगर बीड़ी के बंडल से भगवान गणेश का चित्र नहीं हटा तो फ्रंट हाईकोर्ट में इसको लेकर याचिका दायर करेगा l वीरेश शांडिल्य ने कहा की बीड़ी जैसी वस्तु पर भगवान गणेश की तस्वीर लगाना हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान है जिसे फ्रंट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा l उन्होंने कहा अगर 15 दिन के भीतर बीड़ी मालिक ने गणेश जी का चित्र ना हटाया तो तो कंपनी का लाइसैंस कैंसिल कर देना चाहिए ताकि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे l शांडिल्य ने कहा आमतौर पर बीड़ियाँ खत्म होने के बाद यह पैकेट कूड़े में,गंदगी में चला जाता है l शांडिल्य ने मांग की कि किसी भी प्रकार के नशीले उत्पाद पर किसी भी धर्म के भगवान या गुरु का नाम तथा तस्वीर नहीं होनी चाहिए । शांडिल्य ने कहा ईद बीड़ी के बंडल से भगवान गणेश का चित्र हटवाने को लेकर संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा l शांडिल्य ने 100 करोड़ हिन्दुओ से आह्वान किया की वह सब एक एक मंच पर आकर इस बीड़ी से भगवान गणेश का चित्र हटवाएं ताकि हिन्दुओ की भावनाएं आहत ना हो l 

वीरेश शांडिल्य ने कहा अकबरुद्दीन ओवैसी जिसने कहा था की 15 मिनट के लिए पुलिस हट जाए तो 25 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ हिन्दुओ पर भारी पड़ेंगे और उसने भगवान राम,हनुमान,माँ लक्ष्मी,दुर्गा के बारे में अभद्र टिपण्णी की थी उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय से मांग की वह अकबरुद्दीन ओवैसी की तमाम भड़काऊ वीडियो यू-ट्यूब पर बैन करें और ओवैसी का पासपोर्ट केंद्र सरकार द्वारा जब्त किया जाए व इसको विधानसभा से निलम्बित किया जाए और इसका वोटर रद्द किया जाए l शांडिल्य ने कहा तेलंगाना पुलिस ने इस मामले को लेकर 3 साल में ओवैसी के खिलाफ चालान भी पेश नहीं किया जो शर्म की बात है उन्होंने कहा अगर 15 दिनों में चालान ना पेश हुआ तो फ्रंट सुप्रीम कोर्ट में याचिका दयार करेगा और हिन्दू समाज को साथ लेकर ओवैसी के खिलाफ जनांदोलन तैयार करेगा l 

शांडिल्य ने बताया की उन्होंने ओवैसी की भाषा में उसे मुहतोड़ जवाब देते हुए उसके खिलाफ ब्यान दिया था और उसके बाद मुझे पाकिस्तान व कई मुस्लिम देशों से धमकियां मिली उसकी शिकायत मैंने अम्बाला पुलिस को दी पर अम्बाला पुलिस के अधिकारियों ने रिपोर्ट में यह लिखकर भेजा की वीरेश शांडिल्य ने अपना नाम चमकाने के लिए ओवसी के खिलाफ ब्यान दिया है उन्होंने कहा हर कोई अपना नाम चमकाने के लिए ही ओवैसी जैसे देशद्रोहियों के खिलाफ बोले ताकि एक जनांदोलन तैयार हो सकें l शांडिल्य ने कहा अम्बाला पुलिस के अधिकारी के खिलाफ कारवाई के लिए फ्रंट सीएम खट्टर व राज्यपाल से मिलेगा और अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग करेगा l एटीएफआई सुप्रीमो शांडिल्य ने कहा आरक्षण जाति के आधार पर न होकर बल्कि आर्थिक स्तिथि के आधार पर हो ताकि गरीब आदमी को भी सुख सुविधायें मिले शांडिल्य ने कहा इसके लिए फ्रंट पीएम मोदी से भी मिलेगा l इस मौके पर शांडिल्य के साथ हरियाणा के प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर,पंजाब के प्रधान मनीष पासी,हरियाणा के प्रभारी रमेश अरोड़ा,राष्ट्रीय प्रवक्ता राममेहर शर्मा मौजूद थे l    

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD