Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जमीन अधिग्रहण का दोगुना से ज्यादा कराया मुआवजा

मनोहर सरकार ने मुआवजा 75 लाख प्रति एकड़ किया , केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का किसानों ने जताया आभार

जमीन अधिग्रहण का दोगुना से ज्यादा कराया मुआवजा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

10 Feb 2016

Last updated on: Feb 10, 2016, 00:00 IST

पलवल से वाया गाजियाबाद होकर कुंडली तक जाने वाले ईर्स्टन पैरीफैरल एक्सप्रैस हाईवे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दोगुना से भी ज्यादा बढवाने के लिए फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। किसानों ने इस कल्याणकारी फैसले के लिए फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय सामाजिक न्याय व आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताया है। गौरतलब है कि ईर्स्टन एक्सप्रैस वे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा पिछली हुड्डा सरकार ने करीब 28 लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से तय किया था। कम मुआवजा घोषित होने से इसे क्षेत्र के किसानों में काफी रोष था। किसानों ने इस मुददे पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिल कर हस्तक्षेप की गुहार की था। गुर्जर ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए इस मुददे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और सबंधित अधिकारियों से बात की और किसानों को इंसाफ का भरोसा  दिया था। गुर्जर और मुख्यमंत्री के प्रयासों के बाद किसानों को 28 लाख रूपए प्रति एकड़ से मिलने वाला मुआवजा पलवल के किसानों को  72 लाख रूपए प्रति एकड़ और फरीदाबाद के किसानों को 75 लाख रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से तक मिलेगा। मुआवजा बढने से पलवल जिले के 17 गांवों और फरीदाबाद जिले के नौ गांव के किसानों को लाभ होगा। मुआवजा राशि बढने से खुश होकर किसानों के जत्थे गुर्जर के फरीदाबाद स्थित आवास पर मंगलवार को पहुंचे और गुर्जर का आभार जताया।

मैं किसान का बेटा हं,नहीं होने दूंगा नाइंसाफी:गुर्जर

इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी और मनोहर सरकार किसानों की शुभचिंतक है और वे खुद किसान के बेटे हैं। वो जब तक फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं तब किसानों के हितों किसी किसी कीमत पर कुठारघात नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुआवजा बढा कर सरकार ने किसानों पर कोई अहसान नहीं किया है बल्कि, किसानों को उनका हक दिया गया है। विपक्षी दलों ने किसानों के हमदर्दी के नाम पर हमेशा घड़ियाली आंसू बहाए हैं,लेकिन किसानों के कल्याण के लिए कभी ठोस काम नहीं किया। गुर्जर ने कहा कि मनोहर सरकार ने किसानों की फसल खराब होने का मुआवजा न केवल एक महीने भर में बंटवा दिया,बल्कि 1100 करोड़ रूपए की भारी भरकम राशि किसानों को मुआवजे के तौर पर देकर इतिहास कायम किया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं में फसल के नुकसान के भरपाई के लिए लांच की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के कल्याण में मील का पत्थर साबित होगी।

पहले की सरकारें थी बिल्डरों की दलाल

इस मौके पर गुर्जर का आभार जताते हुए किसान संघर्ष समिति समेत विभिन्न किसान संगठनों के लोगों कहा कि हुड्डा सरकार में उनको मुआवजा बढवाने के लिए आंदोलन करना पड़ा। नौ महीने धरने प्रदर्शन किए,लेकिन इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। पहले की सरकारें किसानों के हितों के नाम पर बिल्डरों की दलाली करती रहती थी,लेकिन अब माहौल बदल गया है। अब हमें कृष्णपाल गुर्जर के तौर पर ऐसे सक्रिय,सजग,और हुनरमंद सांसद मिल गए हैं जो हमारे हितों के लिए हमसे से ज्यादा न केवल फिक्रमंद है,बल्कि हमारी चिंताओं और समस्याओं का एक झटके में समाधान करवा कर ही दम लेते हैं।

 

Tags: KRISHANPAL GURJAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD