Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने वाल्मिकी समुदाय की आवासीय समस्या का हल करने के निर्देश

	मुख्यमंत्री ने वाल्मिकी समुदाय की आवासीय समस्या का हल करने के निर्देश
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 Feb 2016

Last updated on: Feb 10, 2016, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वाल्मिकी समुदाय के उन सभी परिवारों जो राज्य के ग्रामीण अथवा शहरी क्षेत्रों में मकान बनाने के इच्छुक हैं, को घर बनाने के लिए भूमि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां वाल्मिकी कल्याण बोर्ड की प्रथम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने वाल्मिकी कॉलोनियों के योजनाबद्ध निर्माण पर बल देते हुए कहा कि कॉलोनियों के बेतरतीब निर्माण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार वाल्मिकी समुदाय जहां वे पहले ही रह रहे हैं, के स्थापन कर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने समुदाय की समस्याओं का तीन महीनों के भीतर समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।बैठक में, राज्य में पीढ़ियों से रह रहे वाल्मिकी समुदाय के लोगों को बोनाफाईड प्रमाण पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया पर विचार करने का निर्णय भी लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पंचायतों को प्रदान किए जाने वाले महर्षि वाल्मिकी स्वच्छता पुरस्कार का नाम बदलकर कोई और नाम रखने के निर्देश दिए।ऐसे वाल्मिकी परिवारों, जिनके पास राज्य में कोई भूमि नहीं है, को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र प्रदान करने की अधिसूचना में संशोधन करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।मुख्यमंत्री ने नाहन स्थित महर्षि वाल्मिकी मंदिर की मुरम्मत के लिए समुचित धनराशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। 

उन्होंने इंदौरा में कब्रिस्तान के लिये भूमि की संभावना का पता लगाने तथा धर्मशाला के योल में सेन्य अधिकारियों से इस समुदाय के लोगों के विभिन्न मुद्दों को उठाने के लिए कांगड़ा के उपायुक्त को निर्देश दिए।बैठक में कहा गया कि वाल्मिकी समुदाय के बच्चों को बिना किसी भेदभाव के वाल्मिकी छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही है।नाहन के मोहल्ला रविदास के वार्ड नम्बर 11 के बच्चों को प्राथमिक पाठशाला के निर्माण के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि का पता लगाने का आश्वासन दिया गया।मुख्यमंत्री ने समुदाय की शिकायतों पर विचार करने का आश्वासन दिया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ (कर्नल) धनीराम शांडिल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्य सचिव श्री पी. मित्रा सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।                 

  

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD