Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

केजरीवाल बताएं भिंडरांवाला की विचारधारा का समर्थन करते हैं या विरोध: कमल शर्मा

भाजपा ने भिंडरांवाले और केजरीवाल के पोस्टर पर ‘आप’ से स्पष्टीकरण मांगा

कमल शर्मा
कमल शर्मा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Feb 2016

Last updated on: Feb 10, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने जरनैल सिंह भिंडरांवाला का जन्मदिन मनाने संबंधी आम आदमी पार्टी के पोस्टर को पंजाब की शांति भंग करने का प्रयास बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह भिंडरांवाला की विचारधारा का समर्थन करते हैं या विरोध।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा है कि देश का सीमावर्ती राज्य पंजाब अत्यंत संवेदनशील प्रदेश है और राजनीतिक हितों के लिए इसकी शांति व सामाजिक सौहार्द से छेड़छाड़ करना घातक है। उन्होंने कहा कि शायद आम आदमी पार्टी के लोग जानते नहीं कि हजारों लोगों ने जीवन बलिदान करके यहां बड़ी मुश्किल से शांति स्थापित की है और संकीर्ण राजनीतिक हितों की खातिर किसी को इसके साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं की पृष्ठभूमि संदेहास्पद रही है और पंजाब में आतंकवाद के दौरान इसके नेताओं की सक्रियता के भी आरोप लगते रहे हैं। केवल इतना ही नहीं हाल ही में राज्य में कट्टरपंथियों द्वारा बुलाए गए कथित सरबत खालसा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भूमिका रही है। 

विदेशों में बैठे आतंकी व खालिस्तानी समर्थक भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार करते आ रहे हैं। अब उक्त पोस्टर ने आम आदमी पार्टी और आतंकी विचारधारा के बीच अपवित्र गठजोड़ का पर्दाफाश करने का काम किया है।इस विवादित पोस्टर को दूसरे दलों की साजिश बताने संबंधी आम आदमी पार्टी के नेताओं के ब्यानों को हास्यास्पद बताते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा कि ‘आप’ का यह शुरू से ही दोहरा चरित्र रहा है कि वह अपने सभी अपराधों के लिए दूसरों को ही कसूरवार ठहराती है और अपने हर सच्चे-झूठे लांछनों को सच्चा मान कर चलती है। उन्होंने ‘आप’ के नेताओं से प्रश्न किया है कि अगर उन्हें लगता है कि यह किसी और की शरारत है तो पार्टी ने इसकी अपराधिक शिकायत दर्ज क्यों नहीं करवाई और पोस्टर जारी होने के इतने दिन बाद तक क्यों मौन धारण किए रहे। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है कि वह देश की जनता को यह बताए कि वह जरनैल सिंह भिंडरांवाला की विचारधारा का समर्थन करते हैं या विरोध।

 

Tags: Kamal Sharma BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD