एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के प्रदेश महासचिव नीरज वर्मा निट्टा ने आज सुभाष नगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की देश के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर के इस ब्यान की आतंकवादियो को म्यांमार की तरह घर में घुस कर मारेंगे इसका फ्रंट स्वागत करता है और वर्मा ने कहा की पर्रिकर का यह ब्यान पाकिस्तान के कफ़न में कील का काम करेगी । उन्होंने कहा की पाक को भारत आतंकी राष्ट्र घोषित करे उन्होंने कहा पाक कभी भारत का दोस्त नहीं हो सकता उन्होंने कहा फ्रंट पार्रिकर के ब्यान से इस आस में आ गया की अब मोदी सरकार पाक के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी । वही नीरज वर्मा निट्टा ने कहा की आतंकवाद को घर में घुस कर मारने वाले पार्रिकर के बयान पर फ्रंट सुप्रीमो वीरेश शांडिल्य उन्हें प्राइड ऑफ़ नेशन अवार्ड देंगे l
वही उन्होंने कहा की पीएम मोदी पार्रिकर और राजनाथ सिंह को पाकिस्तान खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने की छुट दें ।नीरज वर्मा ने कहा हिन्दू नेता और देश में आतंकवादियो को मुह तोड़ जवाब देने वाले वीरेश शांडिल्य को हाफ़िज़ सईद,आई.एस.आई मौत घाट उतारने की धमकियां दे रहे और केंद्र और राज्य सरकार इस हिन्दू नेता को पाक आतंकवाद का निवाला बनाना चाहती हैं उन्होंने बादल सरकार से से मांग की इससे पहले शांडिल्य की आतंकवाद की मुहीम को रोकने के लिये फ्रंट सुप्रीमो को आतंकी मौत के घाट उतारे उन्हें तुरंत सरकार सुरक्षा दे । इस मौक़े पर फ्रंट के हरप्रीत सिंह,रवि,राकेश,राजू,सागर,चरण दास, सुनील अरोड़ा मौजूद थे l