Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश में 16 लग्ज़री बसों सहित 316 नई बसें खरीदी जाएंगी-जी.एस.बाली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Feb 2016

Last updated on: Feb 05, 2016, 00:00 IST

परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने कहा कि प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिये परिवहन बेड़े में और विस्तार किया जा रहा है, साथ ही भरोसेमन्द एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित बनाने के निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम शीघ्र ही 300 नई बसें खरीदेगा। इसके अतिरिक्त, 16 अत्याधुनिक लग्ज़री बसें भी खरीदी जाएंगी। इन बसों की खरीद की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है।परिवहन मंत्री आज यहां एचआरटीसी की बस खरीद समिति की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पथ परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही वोल्वो लग्ज़री बसों की गुणवत्ता संतोषजनक है तथा ये बसें काफी आरामदेह एवं सुरक्षित हैं और प्रदेश में इनकी मांग बढ़ रही है। 

उन्होंने कहा कि 16 नई लग्ज़री बसों की खरीद से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं अन्य प्रदेशों की राजधानियों को लग्ज़री बस सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य है। इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वोल्वो का फलीट बढ़ाकर 50 किया जाएगा, इससे यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित होगा।बाली ने कहा कि 300 नई बसें 30, 37 एवं 47 सीटों की होंगी और इनमें कम सीटों की छोटी बसों को प्रदेश के दूर-दराज़ एवं कठिन क्षेत्रों में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान खरीदी गई बसें अत्याधुनिक तकनीक युक्त एवं काफी सुविधाजनक हैं तथा  दुर्घटनाओं के ग्राफ में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि जेएनयूआरएम के अन्तर्गत खरीदी गई बसें प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में यात्रिओं को बेहतर एवं संतोषजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने नई खरीदी जाने वाली बसों में आरामदायी सीटें एवं सात एमएम से अधिक की फ्रेम थिकनेस सुनिश्चित बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

परिवहन मंत्री ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि वेट लीज़ की बसों को चलाने के लिये हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे हर कीमत पर सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बस चालक प्रशिक्षण स्कूलों में पुरानी वोल्वो बस उपलब्ध करवाने की बात भी कही।  बैठक में प्रबन्ध निदेशक परिवहन श्री अशोक तिवारी, ईडी श्री आर.केगौतम, महाप्रबन्धक श्री एच.के. गुप्ता, विशेष सचिव वित्त श्री नलिन महाजन, वित्तीय सलाहकार श्री एम.एल. महाजन, मण्डलीय प्रबन्धक श्री संदीप दिवान व डा. नवीन कपलस एवं अन्य अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों में मनोज मेहता व योगेश सैनी उपस्थित थे।   

 

Tags: GS Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD