Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पुराने वाहनों को हटाने पर कैबिनेट नोट माह के आखिर तक : नितिन गडकरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 04 Feb 2016

Last updated on: Feb 04, 2016, 00:00 IST

केंद्र सरकार जल्द ही सार्वजनिक मार्गो से पुराने वाहनों को हटाने के लिए एक नीति पर विचार करेगी। यह बात गुरुवार को सड़क केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कही। गडकरी ने यहां ऑटो एक्सपो-2016 के उद्घाटन के मौके पर अपने संबोधन में कहा, "पुराने वाहनों को हटाने पर एक नोट इस महीने के अंत तक मंत्रिमंडल को विचारार्थ सौंपा जाएगा।"मंत्री ने पहले कहा था कि कार जैसे छोटे वाहनों को हटाने के लिए वाहनों मालिकों को 30 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जा सकता है।मंत्रालय के एक सूत्र ने यहां आईएएनएस से कहा कि आगामी आम बजट को देखते हुए गडकरी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को लिखा है कि 15 साल या उससे पुरानी कारों के एक्सचेंज के साथ नई कारों की खरीदारी पर बजट में उत्पादन शुल्क छूट दी जानी चाहिए।सूत्र ने कहा कि बजट में इस तरह की खरीदारी पर 50 फीसदी उत्पाद शुल्क छूट की व्यवस्था की जा सकती है।गडकरी ने यह भी सुझाव दिया कि पर्यावरण अनुकूल वाहन के लिए अतिरिक्त निवेश पर वाहन उद्योग को 50 फीसदी तक त्वरित त्वरित मूल्यह्रास की सुविधा दी जा सकती हैगडकरी ने बताया कि संबंधित मंत्रालयों से विचार विमर्श के बाद सरकार ने एक अप्रैल 2020 से वाहनों के लिए यूरो-6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू करने का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि इस तरह के ईंधन की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं आएगी।गडकरी ने समारोह में वाहन उद्योग के प्रतिनिधियों से कहा, "इलेक्ट्रि वाहनों और बैटरी प्रौद्योगिकी में शोध एवं विकास (आरएंडडी) में निवेश कीजिए।"

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD