केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की संयुक्त रूप से मेजबानी कर रहे असम और मेघालय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सोनोवाल ने यहां सैफ खेलों से ठीक पहले आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि शांति, प्रगति एवं समृद्धि के उद्देश्य से आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट अरने उद्देश्यों में सफल होगा।"कार्यक्रम में सैफ खेलों के आधिकारिक गीत 'एई पृथ्वी एक कृणांगन' को भी लांच किया गया। इस गीत को प्रख्यात गायक भूपेन हजारिका ने आवाज दी है। इसके अलावा भारतीय डाक विभाग द्वारा सैफ खेलों पर एक डाक टिकट भी जारी किया गया।