Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पीयूष गोयल और सर्बानंद सोनोवाल ने विदेशी व्यापार को सुगम बनाने को लेकर की बैठक

Piyush Goyal, Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 13:44 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के व्यापार तंत्र को अधिक सुगम, तेज, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि निर्यातकों, आयातकों और पोर्ट अधिकारियों की समस्याओं को सीधे समझने और समाधान निकालने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने सहयोगी और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ मिलकर इस बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक में भारत के निर्यातकों, आयातकों और पोर्ट अधिकारियों के साथ सीधे संवाद किया गया। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार समयबद्ध और समन्वित कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि व्यापार से जुड़े मुद्दों का तेजी से समाधान किया जा सके और भारतीय कारोबारियों के लिए नए अवसर तैयार हों। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारतीय व्यापारियों को वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है। गोयल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार 'संपूर्ण सरकारी (डब्ल्यूओजी) दृष्टिकोण' के तहत काम कर रही है, जिसमें विभिन्न मंत्रालय और विभाग मिलकर व्यापार और लॉजिस्टिक्स से जुड़े सुधारों को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जिसका उद्देश्य उद्योगों और व्यापार जगत को बेहतर सुविधाएं देना और भारत को वैश्विक व्यापार का मजबूत केंद्र बनाना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार एक ऐसा व्यापारिक इकोसिस्टम तैयार कर रही है जो तेज, प्रभावी, जवाबदेह और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो। इससे 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को और मजबूती मिलेगी, और भारतीय कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई संभावनाएं मिलेंगी।

 

Tags: Piyush Goyal , Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD