Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश में बने साइबर क्राइम को रोकने के लिए अलग थाने-वीरेश शांडिल्य

शांडिल्य बोले-पाकिस्तान के साथ लग रही सीमाओं पर हो सात सुरक्षा घेरे

	देश में बने साइबर क्राइम को रोकने के लिए अलग थाने-वीरेश शांडिल्य
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 02 Feb 2016

Last updated on: Feb 02, 2016, 00:00 IST

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा की साइबर क्राइम को रोकने के लिए देश के गृह मंत्रालय को गंभीर कदम उठाने होंगे और साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए साइबर थाने पूरे देश में खोले जाए इसके लिए फ्रंट गृहमंत्री राजनाथ सिंह को  मिलेगा l शांडिल्य ने आज आईजी पटियाला जोन नौनिहाल सिंह को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा l इस अवसर पर पंजाब के प्रधान मनीष पासी,पंजाब के प्रभारी रमेश अरोड़ा,राष्ट्रीय प्रवक्ता राममेहर शर्मा भी मौजूद थे l शांडिल्य ने कहा आज देश में साइबर क्राइम बहुत बढ़ गया है और साइबर क्राइम को रोकने के लिए पूरे देश में अलग थाने खोले जाने बहुत जरूरी है l देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम आईजी पटियाला नौनिहाल सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा जिस तरह देश में महिला थाने बनाये गए जो नारी सम्मान के लिए मील का पत्थर है इसी तरह साइबर क्राइम को रोकने के लिए अलग थाने बनाने पर जिला पुलिस पर दवाब कब होगा l एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने राजनाथ सिंह को भेजे ज्ञापन में कहा की जो पंजाब पुलिस के अधिकारी व कर्मियों सहित भारतीय पुलिस के अधिकारी व भारतीय पुलिस के जवान यदि आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए शहीद होते है तो उनके परिजनों को 1 करोड़ की राशि बच्चों को शिक्षा मुफ्त्त और माता-पिता को गैंस एजेंसी या पेट्रोल पंप केंद्र सरकार अलॉट करें इसको लेकर केंद्र सरकार संसद में कानून लाये l शांडिल्य ने कहा की गत दिनों हरियाणा के फरीदाबाद में ट्रैफिक पुलिस के ए.एस.आई जो ट्रैफिक ड्यूटी पर थे वह जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से मौत के मुह में चला गया ड्यूटी पर इस तरह की घटना होने के बाद परिजनों को सरकार 50 लाख की राशि तन्खाव्ह या पेंशन के इलावा उपलब्ध करवाए l साथ ही शांडिल्य ने कहा की वह नेशनल हाईवे पर जनता की सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे पुलिस वालों की जान की हिफाज़त के लिए एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा l साथ ही उन्होंने आईजी पटियाला के माध्यम से राजनाथ सिंह को भेजे ज्ञापन में मांग की जिन राज्यों में आतंकवादी गतिविधियाँ या नक्सलवादी गतिविधियाँ सर उठा रही है उन राज्यों में पुलिस को अधिकार हो की वह देशद्रोही ताकतों को देखते ही गोली मार दें l साथ ही उन्होंने ज्ञापन में कहा की दीनानगर में लश्कर-ए-तोयबा के आतंकी हमले में शहीद हुए एसपी बलजीत सिंह व पठानकोट के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानो के परिजनों को एक-एक करोड़ की नकद राशि केंद्र सरकार उपलब्ध करवाए और उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा के आदेश दें और ज्ञापन में कहा गया देश की सीमाएं जो पकिस्तान से लगती है वहा सात सुरक्षा घेरे बनाने के आदेश पारित किये जाए इनमे पहला घेरा राज्य पुलिस का दूसरा घेरा सीआरपीएफ तीर्सरा घेरा बीएसएफ का चौथा घेरा आईटीबीपी का पांचवा घेरा एयरफोर्स का छठा घेरा एनएसजी घेरा व सातवाँ घेरा भारतीय सेना का हो ताकि पठानकोट,दीनानगर जैसे आतंकी हमले कारगिल जैसे युद्ध ना हो और पाकिस्तानी आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ ना हो सकें और सीमाओं से लगते सीवरेजों में हिडन कैमरे लगें जिनको मॉनिटर उपरोक्त सातों घेरों के सुरक्षा अधिकारी व कर्मी कर रहे हो यह मांग फ्रंट द्वारा की गयी l वीरेश शांडिल्य ने ज्ञापन में मांग की भारतीय जेलों में जितने भी पाकिस्तानी आतंकवादी बंद है जो भारत पर हमला करने आये जिनसे हथियार बम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाये उनका जिन्दा रहना भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा है और उनका जिन्दा रहना फिर किसी कंधार हवाई जहाज हाईजैक को जन्म दे सकता है पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर 1999 में कंधार हाईजैक की एवज में छोड़ा गया था जिसकी वजह से 7 जवान पठानकोट में शहीद हो गए l उन्होंने ज्ञापन में कहा की नेशनल हाईवे पर आमजनमानस की सुरक्षा कर रही पुलिस की हिफाज़त के लिए भी गृहमंत्रालय गंभीर संज्ञान लें क्योंकि गत दिनों हरियाणा के फरीदाबाद में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात एक ट्राफिक पुलिस के एएसआई पर ट्रक चढ़ गया जिससे वह मौत के मुहँ में चला गया लोगों की सुरक्षा के साथ इन पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा भी जरूरी है l     

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD