Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'नमामि गंगे' की सुस्त रफ्तार, जोशी बिफरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Feb 2016

Last updated on: Feb 02, 2016, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व कानपुर से सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'नमामि गंगे' की सुस्त रफ्तार को लेकर खफा दिखाई दिए। उन्होंने साफतौर पर कहा कि इस परियोजना का काम जिस तरह चल रहा है, उससे तो 50 साल तक गंगा साफ नहीं हो पाएगी। 30 सांसदों की 'एस्टीमेट कमेटी' का नेतृत्व कर रहे जोशी ने कानपुर में समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। कानपुर पहुंची एस्टीमेट कमेटी ने नमामि गंगे परियोजना की समीक्षा की। इस दौरान मौजूद केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर निगम के अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई।उन्होंने कहा कि जिस तरह गंगा सफाई के नाम पर बनी पहले की सभी परियोजना फेल हो चुकी हैं और करोड़ों रुपये पानी में बह गए, अफसरान अब यही हाल नमामि गंगे का कर रहे हैं। 

डॉ. जोशी ने कहा, "इस प्रोजेक्ट पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं, जिस तरह काम चल रहा है, पांच साल तो क्या 50 साल में भी गंगा साफ नहीं हो पाएगी। गंगा जब तक अविरल नहीं होगी, उसे निर्मल नहीं किया जा सकता।"जोशी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आंकड़ेबाजी से बाज आएं, कागजों में अच्छे आंकड़े पेश करने से गंगा साफ नहीं होगी, धरातल पर काम करें, तभी कोई नतीजा मिलना संभव है।डॉ. जोशी ने कहा कि टेनरियों को ज्यादा बदनाम किया जाता है, लेकिन सरकार को ही ऐसी तकनीकी बतानी होगी, जिससे क्रोम व जहरीले पदार्थ न निकलें। सरकार विकल्प सुझाकर टेनरियों को इसके लिए तैयार करे। नगर निगम के अफसरों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा लापरवाह तो वे हैं। सीवेज का जितना पानी गंगा में जाता है, उतना तो कोई प्रदूषित पदार्थ गंगा में नहीं गिरता। यह डिस्चार्ज रोकना होगा।

समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने कमेटी के सदस्यों को बताया कि गंगा में जहरीला कचरा बहाने वाले 353 उद्योगों को बंद किया गया है। इसमें अकेले 200 कानपुर और 60 उन्नाव के हैं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे उद्योगों की लगातार निगरानी की जा रही है, जो जहरीला कचरा डिस्चार्ज करते हैं।अधिकारियों ने कमेटी को बताया कि गंगा में जहरीला कचरा बहाने वालों और प्रदूषण फैलाने वालों की निगरानी के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इससे गंगा में जा रहा प्रदूषण रुकेगा। गंगा के किनारे बसे छह हजार गावों के लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गंगा योजना बनाई गई है। 

 

Tags: Murli Manohar Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD