Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एमएलए बनने का नहीं सोचा, मगर सीएम बन गया : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रतलाम , 26 Jan 2016

Last updated on: Jan 26, 2016, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर रतलाम में आदिवासी छात्राओं के छात्रावास का जायजा लिया और छात्राओं के साथ भोजन किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि उन्होंने तो कभी एमएलए तक बनने का नहीं सोचा था, मगर राज्य का मुख्यमंत्री बन गए। वह भी एक बार नहीं, बल्कि तीसरी बार। गणतंत्र दिवस समारोह में नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को ध्वजारोहण किया और आमजन से राज्य के विकास में सहयोग मांगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ आदिवासी छात्रावास जा पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ भोजन भी किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान और छात्राओं के बीच सवाल जवाब का दौर भी चला। एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से पूछ ही लिया कि आप मुख्यमंत्री कैसे बन गए, इस पर चौहान ने छात्रा से प्रतिप्रश्न किया कि क्या तुम भी सीएम बनना चाहती हो? चौहान ने बताया कि उनके परिवार को लोग बड़े आदमी नहीं थे, जैत गांव के छोटे किसान परिवार में उनका जन्म हुआ था।उन्होंने बताया, "मैंने तो कभी एमएलए (विधायक) बनने तक का नहीं सोचा था, मगर मुख्यमंत्री बन गया। जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तो लोगों ने सवाल उठाए कि यह कभी मंत्री नहीं बना, सीधे मुख्यमंत्री बन गया है, यह सरकार चला नहीं पाएगा, मगर ऐसा हुआ नहीं। मुख्यमंत्री एक बार नहीं, बल्कि तीसरी बार बना हूं।"मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा, "अगर संकल्प हो तो कोई भी बड़ा काम कर सकता है। मेरे पास भी सुविधाएं नहीं थीं। अगर आप बड़ा काम करना चाहते हैं तो दृढ़ संकल्प रखें।" 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD