Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अरूण धूमल द्वारा लगाए गए आरोपों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की चुप्पी रहस्यमयी : हिमांशु मिश्रा

ऋण लेने पर नहीं- भाजपा की आपत्ति ऋण की संदेहास्पद परिस्थितियों पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरविन्द शर्मा)

धर्मशाला , 11 Oct 2013

Last updated on: Oct 11, 2013, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी हिमांशु मिश्रा ने कहा कि अरूण धूमल द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगाए गए आरोपों का जवाब स्वयं वीरभद्र सिंह को देना चाहिए। इस मामले पर उनकी चुप्पी रहस्यमयी है और भाजपा के आरोपों की पुष्टि करती है। हिमांशु मिश्रा ने कहा कि वीरभद्र सिंह लम्बे समय तक विधानसभा व लोकसभा के सम्मानित सदस्य रहे हैं और उनके बैंक खातों में करोड़ो रूपये जमा पड़े हैं। बावजूद इसके उन्हें और उनकी धर्मपत्नी को किसी एक व्यक्ति से 12 प्रतिशत की दर से लोन लेने की जरूरत क्यों पड़ी। जबकि वह बैंकों से ही 4 प्रतिशत की दर पर ऋण ले सकते थे। प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिरकार वीरभद्र सिंह को ऋण लेने की जरूरत क्यों पड़ी I इस बात का खुलासा उन्हें प्रदेश की जनता के सामने करना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री होने के नाते वह प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह हैं और यह उनका व्यक्तिगत मामला नहीं है।भाजपा के सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ऋण लेने पर भाजपा को कोई आपत्ति  नहीं है, जैसा कि कांग्रेसी नेता दोहरा रहे हैं। भाजपा की आपत्ति  केवल उन संदेहास्पद परिस्थितियों से है, जिसके चलते एक केन्द्रीय मंत्री द्वारा एक अनजान व्यक्ति से ऋण लिया जाना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री यह स्पष्ट करें कि उस व्यक्ति से उनका और उनके परिवार का क्या रिश्ता है।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने वीरभद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि सी.ए.जी. की रिपोर्ट में उनके कार्यकाल के दौरान हुए दो हजार करोड़ रूपयों के स्क्रैप घोटाले की जांच अब तक केन्द्र सरकार क्यों नहीं करवा रही है और इस मामले में वीरभद्र सिंह ने चुप्पी क्यों साध रखी है। इतना ही नहीं उनके कार्यकाल के दौरान हजारों बेरोजगार नवयुवकों के साथ धोखा करके बिना साक्षात्कार के 4 हजार व्यक्तियों को चिटों पर नौकरी देने पर भी प्रदेश की जनता उनसे स्पष्टीकरण चाह रही है। अगर वह सचमुच में पाक साफ और ईमानदार हैं तो इन सभी आरोपों की जांच उन्हें किसी स्वतंत्र ऐजेन्सी से करवानी चाहिए और जांच स्वतंत्र रूप से हो, इसके लिए उन्हें अपने पद से तुरन्त इस्तीफा देना चाहिए।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD