Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

प्रधानमंत्री हैदराबाद मामले में आंसू नहीं, ठोस कार्रवाई करें : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महोबा (बुंदेलखंड) , 23 Jan 2016

Last updated on: Jan 23, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड पहुंचे, जहां किसानों का दर्द साझा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हैदराबाद में एक सोच को दबाने की कोशिश हो रही है और मोदी को आंसू न बहाकर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। राहुल ने सूपा खेल मैदान से लाड़पुर तक आठ किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। पदयात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने सूपा में चौपाल लगाई, जहां उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसान कराह रहे हैं, लेकिन मोदी को इनकी चिंता नहीं है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "हमारी पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है। 

हमारी सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था और हजारों करोड़ रुपये का पैकेज बुंदेलखंड को दिया था।"उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों का मुद्दा संसद में उठाने और उन्हें उनका हक दिलाने की बात कही। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, "मोदी किसानों की हालत आकर देखें। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हर परिवार के खाते में 15 लाख रुपये डालने का वादा किया था, वह अपना वादा पूरा करें।"कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी को गरीबों की चिंता नहीं है, वह पूंजीपतियों की झोली भर रहे हैं। राहुल की पदयात्रा में उनके साथ हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD