प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति करनाल हरियाणा की ओर से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर च्प्राइड ऑफ़ दि कंट्री अवार्डज् समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की दोहती राजश्री और मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मंगल ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान देशभर की १०० से अधिक महान हस्तियों को उनकी समाज के प्रति विभिन्न सेवाओं के लिए च्प्राइड ऑफ़ दि कंट्री अवार्डज् अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को समर्पित था। इस समारोह में चंडीगढ़ से पत्रकार और लेखक सरोज नेहा वर्मा को उनके अच्छे लेखन कार्ये के लिए च्प्राइड ऑफ़ दि कंट्री अवार्डज् से नवाजा गया। अवार्ड प्राप्त करने के बाद नेहा वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की दोहती राजश्री के हाथ से ये अवार्ड मिलना अपने आप में एक बड़े गर्व की बात है। यह अवार्ड मिलने से उनकी लेखन के प्रति ज़िम्मेदारी और बढ़ गई है। गौरतलब है कि नेहा वर्मा को ग्रेट आइकॉन ऑफ इंडिया अवार्ड और दामिनी पर लिखी दिल को छू लेने वाली कविता के लिए इंडिया अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि देश कि इन महान विभूतियों को सम्मानित करके उनकी समिति गर्व महसूस कर रही है। उनका ये प्रयास भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।