Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीबीआई ने मनमाने ढंग से दस्तावेज जब्त किए : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jan 2016

Last updated on: Jan 22, 2016, 00:00 IST

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि बीते महीने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 'राजनैतिक दबाव' में 'अंधाधुंध तरीके से' दस्तावेज जब्त किए थे। दिल्ली सरकार ने अपने हलफनामे में ये बातें कही है। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को दिल्ली सरकार का जवाब सीबीआई की उस याचिका पर मांगा था, जिसमें जांच एजेंसी ने निचली अदालत के इस फैसले को चुनौती दी है कि कुमार के दफ्तर से जब्त दस्तावेजों को एजेंसी दिल्ली सरकार को वापस करे। निचली अदालत ने यह आदेश बुधवार को दिया था।जवाब में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने सीबीआई की याचिका को खारिज करने का आग्रह किया। 

सरकार ने कहा, "सीबीआई ने ओछी, आधारहीन, अफसोसनाक और गुणहीन याचिका कुंठित उद्देश्यों से दाखिल की है। इसे भारी दंड लगाकर रद्द किया जाना चाहिए।"दिल्ली सरकार ने कहा कि जांच एजेंसी ने कुमार के दफ्तर पर अप्रत्याशित जल्दबाजी में छापा मारा था। छापा न केवल गैरजरूरी था, बल्कि इससे प्रतिशोध की गंध भी आ रही थी।सीबीआई ने उच्च न्यायालय में अपनी याचिका में कहा है कि विशेष अदालत इस बात का संज्ञान नहीं ले सकी कि दिल्ली सरकार को पहले ही जब्तशुदा दस्तावेजों की फोटोकापी दी जा चुकी है। इसलिए दस्तावेज लौटाने का आदेश पूरी तरह से गलत समझ पर आधारित है।सीबीआई ने 15 दिसंबर, 2015 को दिल्ली सचिवालय पर छापा मारा था। एजेंसी ने कहा था कि राजेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार के मामले में छापा मारा गया।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके दफ्तर पर भी छापा मारा गया। उन्होंने इसे केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के दिल्ली जिला एवं क्रिकेट संघ से संबद्ध कथित भ्रष्टाचार के मामले से जोड़ा था।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD