Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नागरिक उड्डयन मंत्री ने हवाई अड्डा विपणन्‍न सम्‍मेलन का उद्घाटन किया और हवाई सेवाओं के लिए नए विचार देने की अपील की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jan 2016

Last updated on: Jan 22, 2016, 00:00 IST

केन्‍द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने बेहतर हवाई सेवाओं और इसके विकास के लिए विभिन्‍न् हितधारकों से नए विचार देने की अपील की है। वे आज राजधानी में हवाई अड्डा विपणन्‍न सम्‍मेलन का उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भारत वृद्धि की राह पर है जहां अपार आर्थिक संभावनाएं हैं। हवाई यात्रियों की संख्‍या में वृद्धि के साथ ही साथ हमें कार्गो यातायात की वृद्धि को भी महत्‍व देने की जरूरत है। हमें पूर्व के अनुभवों से प्रेरणा लेकर भविष्‍य की जरूरतों के अनुसार बनाने की आवश्‍यकता है।सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्‍कृति राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मजबूत मध्‍यम आय वर्ग के लोगों के कारण भारत में हवाई सेवाओं के लिए भारी संभावना है और इसमें प्रभावी विपणन्‍न की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन के क्षेत्र में उड्डयन क्षेत्र की महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए उन्‍होंने कहा कि हवाई संपर्क में और सुधार किया गया है। मंत्री महोदय ने संभी विभागों से अपील की है कि वे मिलकर हवाई सेवा में सुधार लाएं।

इस मौके पर नागरिक उड्डयन के महानिदेशक श्रीमती एम सत्‍यावंती ने सुरक्षा परिदृश्‍य का जिक्र करते हुए कहा कि व्‍यापार का सृजन केवल उन यात्रियों से होगा जो हवाई अड्डों का प्रयोग करते हैं। उन्‍होंने हवाई अड्डों के अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया और कहा कि यात्रियों की जरूरतों का ख्‍याल रखा जाएगा। उन्‍होंने हवाई अड्डों पर व्‍यवस्‍था संभालने के लिए प्रशिक्षित श्रमशक्ति की जरूरत को रेखांकित किया।भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के अध्‍यक्ष श्री आरके श्रीवास्‍तव ने कहा कि प्रस्‍तावित वृद्धि के बावजूद हमारे यहां न्‍यूनतम तीक्ष्‍ण बाजार की स्थिति बरकरार है। अमेरिका में प्रति व्‍यक्ति प्रति दौरा 2 की तुलना में हमारे यहां यह केवल 0.4 है। उन्‍होंने बताया कि भारत में 30 करोड़ लोग मध्‍य आय वर्ग के लोग हैं जो साल में कम से कम एक बार हवाई यात्रा करते हैं। इससे पता चलता है कि देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि का प्रस्‍ताव यात्रियों और कार्गो दोनों क्षेत्रों मे स्‍थायी हवाई यातायात प्रवृत्ति सुनिश्चित करती है। उन्‍होंने कहा कि एएआई इस प्रस्‍तावित वृद्धि को पाने के लिए अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतियोगी रूप से काम करेगी। 

उन्‍होंने बताया कि हाल के वर्षों में एएआई ने 33 हवाई अड्डों का विकास पूरा कर लिया है। इनमें 10 हवाई अड्डों की क्षमता 300 लाख की प्रति वर्ष यात्री के परिपूर्णता स्‍तर को पा लिया है। इनके आगे ओर विकास करने की जरूरत है। इस वक्‍त 2500 लाख की उपलब्‍ध टर्मिनल क्षमता के बारे में बाते हुए उन्‍होंने कहा कि इस समय केवल 1900 लाख का ही प्रयोग हो रहा है। लेकिन मौजूदा वृद्धि की प्रवृत्ति को देखते हुए अगले दस वर्षों में इनकी क्षमता 5720 लाख करने की जरूरत होगी। श्री श्रीवास्‍तव ने कहा कि एएआई द्वारा 20 हजार करोड़ खर्च करने की योजना बनाई है। इसमें एरोड्राम स्‍कीम पर 18000 करोड़, सूचना एवं तकनीक के उन्‍नयन पर 128 करोड़ और हवाई अड्डे के सिस्‍टम पर 865 करोड़ खर्च होना है। इसके अलावा हवाई संचालन सेवा पर 550 करोड़ से अधिक और ग्राउंड सुरक्षा और सुरक्षा उपकरणों पर 515 करोड़ खर्च करने की जरूरत है। एएआई ने 11 हवाई अड्डों के विकास के लिए पहले ही पीएमसी को इस काम के लिए शामिल कर लिया है। विकसित होने वाले इन हवाई अड्डों में अगरतला ,गुवाहाटी, श्रीनगर, लखनऊ, पुणे,पटना,त्रिची चेन्‍नई और लेह को शामिल किया गया है।एक दिन के इस सम्‍मेलन में क्षेत्रीय और दूर-दराज के हवाई संपर्क वाले इलाकों में हवाई सेवा का विकास, बेहतर सेवा वितरण, उड्डयन को आर्थिक और वातावरण की दृष्टिकोण से स्‍थायी बनाने, हवाई कार्गो उद्योग को बेहतर करने तथा वाणिज्यिक मानकों में सुधार लाने जैसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई जिससे हवाई अड्डे स्‍वतंत्र रूप से लाभ कमाने वाले इकाइयां बन सकें। 

 

Tags: Ashok Gajapathi Raju Pusapati , Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD