Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से पढ़ाए जांऐगे अंग्रेज़ी व गणित विषय: वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jan 2016

Last updated on: Jan 19, 2016, 00:00 IST

विद्यार्थियों में प्रारम्भिक स्तर से ही शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी व गणित विषय आरम्भ करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चढ़ियार में आज एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निजी शिक्षण संस्थानों के समकक्ष पहली कक्षा से ही दोनों विषयों की पढ़ाई का अवसर मिलेगा जिससे वे भविष्य में प्रतिस्पर्धा का सामना करने के जिए सक्षम बन सकेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को प्रदेश सरकार सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और पिछले तीन वर्षांे में 994 से अधिक स्कूल खोले अथवा स्तरोन्नत किए गए हैं। इसके अलावा, 25 नए डिग्री महाविद्यालय भी खोले गए हैं और सरकार ने अधिकांश कॉलेज ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने को प्राथमिकता दी है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा, विशेषकर लड़कियों को अपने घरों के समीप ही उच्च शिक्षा की सुविधा प्राप्त हो सके। शिक्षा में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सरकार ने अध्यापकों की जिम्मेदारी को भी निर्धारित किया है ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि चढ़ियार में लोक निर्माण विभाग का उप-मंडल स्थापित करने और चढ़ियार अस्पताल को रफैरल यूनिट के रूप में स्तरोन्नत करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।उन्होंने रावमापा चढ़ियार का नाम पूर्व मंत्री बख्शी प्रताप सिंह के नाम पर रखने की घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए विशेष योगदान दिया। 

उनके समय में ही चंगर क्षेत्र में अस्पताल जैसी कई बुनियादी सेवाएं उपलब्ध करवाई गई थीं। उन्होंने चढ़ियार अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांति प्रिय राज्य है जहां विभिन्न समुदायों के लोग आपसी सौहार्द के साथ रहे हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश हिंदु बहुल राज्य है लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय भी यहां उसी सम्मान और अधिकार के साथ रह रहे हैं, जो इस पहाड़ी राज्य की एक विशेषता है। चम्बा में हाल ही में हुए घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने उन शरारती तत्वों को चेतावनी दी जो जाति, धर्म आदि के नाम पर समाज का बांटने और ऐसी घटनाओं पर राजनीतिक रंग देने का प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व सिंबल, बल्ह, जमरेला उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी जिसके निर्माण पर 99.10 लाख रुपये व्यय होंगे।

उन्होंने चेक और सिंबल गांवों के लिए भी उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास भी किया। यह योजना 88.38 लाख रुपये की लागत से तैयार होगी और क्षेत्र के चार गांवों के 2930 से अधिक लोग इससे लाभान्वित होंगे।

उन्होंने बलाणा-जिकगलेबडू के लिए जीप योग्य सड़क के निर्माण के साथ बख्शी प्रतात सिंह के घर तक जाने वाली सड़क को भी पक्का करने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत मटयाल और श्री राम हनुमान टेकरी मंदिर के सदस्यों ने अस अवसर पर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।बैजनाथ खंड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष श्री गुलाब चंद ने अस अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 15,000 का एक चैक भेंट किया।स्थानीय विधायक श्री किशोरी लाल ने कहा बीते तीन वर्षों में बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के तीव्र विकास और इस दौरे के दौरान नई विकासात्मक योजनाओं की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार किया।विधायक श्री यादविन्दर गोमा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री जगदीश सिपहिया, ब्लाक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री राज कुमार कौड़ा और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD