राज्यपाल द्वारा किन्नौर जिले के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को झंडी दिखाकर रवाना
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 04 Oct 2013
Last updated on: Oct 04, 2013, 00:00 IST
राज्यपाल उर्मिला सिंह, जो हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्षा भी हैं, ने सर्दी के मौसम से पूर्व किन्नौर जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए सोसायटी की ओर से राहत सामग्री भेंट की। इसमें 100 कंबल, तरपाल एवं टैंट शामिल हैं।राज्यपाल ने आज यहां राजभवन से राहत सामग्री से भरे वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। किन्नौर जिला के रिकांगपियो स्थित उप-मण्डलाधिकारी श्री प्रशांत देष्टा ने किन्नौर जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री प्राप्त की।राज्यपाल की सचिव एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास समिति की महासचिव श्रीमती अनिता टेगटा, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्षा श्रीमती चंदना रॉय, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास अस्पताल कल्याण शाखा की कार्यकारी सदस्य श्रीमती शर्मिला गुप्ता, अस्पताल कल्याण शाखा की सदस्य श्रीमती फिरोज़ा विजय सिंह, अवैतनिक सचिव श्रीमती पूनम चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रास सोसायटी के सचिव श्री पी.एस. राणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।