Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

ओआरओपी : पूर्व सैनिकों का जेटली के घर से धरना खत्म

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jan 2016

Last updated on: Jan 18, 2016, 00:00 IST

वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) मुद्दे को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के आवास पर पूर्व सैनिकों का धरना खत्म हो गया है। पूर्व सैनिकों ने यह फैसला केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के साथ रविवार देर रात हुई मुलाकात के बाद उठाया। पूर्व सैनिकों ने सोमवार को धरना समाप्त करने की घोषणा की।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिले निर्देश के बाद रविवार देर रात करीब 12.30 बजे पूर्व सैनिकों से मिलने जेटली के आवास पर पहुंचे। यह मुलाकात करीब 45 मिनट चली।वित्त राज्य मंत्री ने पूर्व सैनिकों को बताया कि वन रैंक वन पेंशन योजना से संबंधित समस्याओं के निपटान के लिए बुधवार को एक बैठक होगी।भारतीय पूर्व-सैनिक आंदोलन के प्रवक्ता कर्नल अनिल कौल (सेवानिवृत्त) ने कहा, "वित्त राज्य मंत्री ने हमारे सामने ही वित्त मंत्री को फोन किया, उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि वित्त राज्य मंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि वह वित्त मंत्री से फिर बात करेंगे।"सैकड़ों पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन मुद्दे पर पहले जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। वे सब रविवार सुबह 2, कृष्ण मेनन मार्ग स्थित जेटली के आवास पर धरने पर बैठ गए और पूरा दिन धरना जारी रखा।सिन्हा की ओर से आश्वासन मिलने के बाद पूर्व सैनिक जंतर-मंतर लौट गए, जहां वे 14 जून, 2015 से ओआरओपी को लेकर धरना दे रहे हैं।पूर्व सैनिक पिछले साल पांच सितंबर को केंद्र सरकार की ओर से की गई ओआरओपी योजना संबंधी घोषणा से नाखुश हैं।

 

Tags: OROP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD