Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की

 

पूर्व सैनिकों ने जेटली के आवास के बाहर धरना दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jan 2016

Last updated on: Jan 17, 2016, 00:00 IST

पूर्व सैनिकों ने सैकड़ों की संख्या में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के सरकारी आवास के बाहर यहां रविवार को धरना दिया और सरकार की वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना में बदलाव की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक सरकार का कोई व्यक्ति उनसे उनकी मांगों पर बात नहीं करता।एक प्रदर्शनकारी ने आईएएनएस से कहा, "वित्तमंत्री के आवास के बाहर धरना सुबह लगभग नौ बजे शुरू हुआ। हम ओआरओपी पर जारी सरकारी अधिसूचना में खामियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।"प्रदर्शनकारी ने कहा कि सात नवंबर, 2015 को जारी हुई ओआरओपी अधिसूचना में पूर्व सैनिकों के पेंशन की समीक्षा प्रत्येक पांच वर्ष पर करने की बात शामिल है, जबकि समीक्षा प्रत्येक वर्ष होनी चाहिए।प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम तब तक यहां से नहीं हटेंगे, जब तक मंत्री या कोई सरकारी अधिकारी हमें हमारी मांग पर किसी कार्रवाई का भरोसा नहीं दे देता।" प्रदर्शनकारी ने कहा कि धरना रातभर जारी रहेगा।प्रदर्शनकारी ने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों के 300 से अधिक लोग धरने में हिस्सा ले रहे हैं। सरकार ओआरओपी की खामियों पर विचार करने के लिए एक न्यायिक समिति पहले ही नियुक्त कर चुकी है। समिति छह महीनों में अपनी रपट सौंप सकती है।पूर्व सैनिक पिछले कई महीनों से अपनी मांग के समर्थन में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आंदोलन पहले ओआरओपी पर सरकारी अधिसूचना जारी करने के लिए था और उसके बाद इसमें उचित संशोधन करने के लिए।

 

Tags: OROP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD