Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुंबई : राहुल ने पार्टी में एकजुटता पर जोर दिया

मुंबई : राहुल ने पार्टी में एकजुटता पर जोर दिया
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jan 2016

Last updated on: Jan 15, 2016, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां अगले साल की शुरुआत में होनेवाले निगम चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को एकजुटता बनाए रखने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कहा। राहुल यहां दो सालों बाद दो दिन के दौरे पर आए हैं। राहुल ने उपनगर मलाड में पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित किया। यह पहली बार है कि कांग्रेस का कोई शीर्ष स्तर का नेता मुंबई के अंदरूनी इलाकों में गया हो।हाल ही में यूरोप से लौटे राहुल जींस और सफेद शर्ट में काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे। उन्होंने यहां एक स्कूल के मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके साथ पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख संजय निरूपम और प्रदेश के दूसरे प्रमुख नेता मौजूद थे।

राहुल ने मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यकर्ताओं को मराठी में संबोधित करते हुए कहा, "तिलकुट खाएं और मीठा बोलें। अगर पार्टी मुंबईवासियों के जीवन में परिवर्तन लाना चाहती है तो उसे वृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का चुनाव जीतना होगा, जो एक साल बाद होने वाला है। इसलिए हमें कांग्रेस की नींव मजबूत करनी होगी।" उन्होंने कहा, "पहले हमें बीएमसी चुनाव जीतना होगा, हमारा अपना मेयर होगा। उसके बाद हमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना होगा।" पवई में रहने वाले कांग्रेस समर्थक प्रदीप मेनन जो इस रैली में भाग लेने आए थे, ने बताया, "राहुल के भाषण का यहां कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ही आम मुंबईकर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।"इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD