Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

खेलों के विकास पर व्यय होंगे 24 करोड़ : बुटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 24 Sep 2013

Last updated on: Sep 24, 2013, 00:00 IST

प्रदेश के युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार खेल अधोसंरचना पर विशेष बल दे रही है, खिलाड़ियों एवं खेलों के विकास पर चालू वित्त वर्ष में 24 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं।यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने मंगलवार को गांव राख में शहीद रमेश कुमार की स्मृति में शिव भूमि क्लब द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देनें के लिए नए स्टेडियमों के निर्माण के साथ-साथ प्रदेश में विद्यमान स्टेडियमों को भी स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दी जाने वाली सम्मान राशि को दोगुना किया गया है।विधान सभा अध्यक्ष ने शहीद रमेश कुमार को श्रद्घाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सरहदों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां शहीदों को हमारी श्रद्घाजंलि अर्पित होगी, वहीं आने वाली पीढ़ी को देशसेवा एवं देशभक्ति की प्रेरणा प्राप्त होगी।    

बुटेल ने खेल प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि, इस तरह की प्रतियोगिताओं से जहां ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान होता है, वहीं आगे बढ़ने के लिए उचित मंच भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने राख खेल मैदान के विस्तार एवं सुधार के 1 लाख 25 हजार रूपये तथा शिव भूमि क्लब को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार रूपये देने की घोषणा की।इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने पालमपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौल, केसीसी बैंक के निदेशक संजीव राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान निशा देवी, संतोष कपूर, ऋषि, विजय कुमार, क्लब के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD