Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीमा सुरक्षा बलों की गिनती बढ़ाने के साथ -साथ उनको अत्याधुनिक साजो-समान के साथ लैस करो: सुखबीर सिंह बादल

सी बी आई बरगाड़ी कांड की जांच में तेजी लाये -सुखबीर ने राजनाथ सिंह से कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jan 2016

Last updated on: Jan 08, 2016, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके यह मांग की कि बरगाड़ी में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की हुई बेअदबी की घटना की जांच कर रही सी बी आई को कहा जाये कि इस हृदय विदारक घटना की जांच को पहल के आधार पर तेज़ी से अंजाम दिया जाये ताकि दोषियों को कानून के अनुसार कठोर से कठोर दंड दिया जा सके। स. सुखबीर सिंह बादल, जोकि पंजाब के गृह मंत्री भी हैं, ने श्री राजनाथ सिंह से यह भी कहा कि पाकिस्तान के साथ लगती पंजाब की सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की गिनती बढ़ाने के साथ-साथ उनको आधुनिक साजो-सामान के साथ लैस भी किया जाये ताकि सीमा की सुरक्षा और भी मुस्तैदी के साथ की जा सके। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल एवं और सुरक्षा एजेंसियां अपना दायित्व बहुत ही कुशलता के साथ निभा रही हैं किंतु पाकिस्तान की ओर से प्रशिक्षण पाये आंतकवादी हमारे देश में घुसपैठ करके दीनानगर और पठानकोट जैसी घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं। इसके लिए सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों की संख्या और बढ़ाये जाने की आवश्यकता है और इसके साथ ही इन सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक हथियार, संचार साधन और बाकी साजो समान के साथ लैस करने की जरूरत है ताकि वो दहशतगर्दो को सीमा के करीब ना फटकने दें। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब पुलिस ने हमेशा ही सीमा पार आतंकवादियों से बहादुरी और पेशेवर ढंग से निपटाया है। उन्होंने कहा कि दीनानगर के हमले को पंजाब पुलिस के बहादुर सिपाहियों तथा अधिकारियों ने बड़ी बहादुरी से पछाड़ा था। इसी प्रकार ही पठानकोट के हमले से पूर्व पंजाब पुलिस द्वारा दी गई जानकारी स्वरूप ही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डस, सेना तथा हवाई सेना की तैनाती हो सकी थी। उन्होंने कहा कि इन आगामी प्रबंधों के कारण ही आतंकवादी लड़ाकू जहाजों, तकनीकी साजो-सामान और अह्म ठिकानों का नुकसान नहीं कर सके।

सुखबीर सिंह बादल और श्री राजनाथ सिंह के बीच हुई मुलाकात के विविरण देते हुए पंजाब के मु यमंत्री के मीडिया एवं राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार श्री हरचरन बैंस ने बताया कि उप-मु यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को याद दिलाया कि पंजाब सरकार गत् समय में कई बार केन्द्र सरकार को कह चुकी है कि केन्द्र एवं राज्य सरकारों के आंतरिक सुरक्षा प्रबंधों तथा क्षमता पर पुन: विचार कर लेना चाहिए।सुखबीर सिंह बादल ने स्वयं सीमावर्ती सुरक्षा बलों की हथियारों, संचार साधनों तथा अन्य तकनीकी साजो-सामान संबंधी कमजोरियों और कमियों संबंधी केन्द्रीय गृह मंत्री को विस्तार में अवगत करवाया।  देश के गत् प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई आंतरिक सुरक्षा संबंधी एक खसूसी बैठक में स.सुखबीर सिंह बादल ने सुझाव दिया था कि पुलिस और अर्ध सैनिक बलों को उच्च प्रशिक्षण देने और अतिआधुनिक साजो-सामान से लैस करने के लिए केन्द्रीय बजट कई गुणा बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने आज की बैठक में भी यह मांग पुन: दोहराते हुए कहा कि पुलिस के आधुनिकीकरण की अहमियत को बहुत घटा कर देखा जाता है और गत् कई केन्द्रगीय सरकारों द्वारा तो नज़रअंदाज ही किया जाता रहा है। स.बादल ने श्री राजनाथ सिंह को बताया कि हमारे देश को आज आतंकवाद दुश्मनों से मुकाबला करना पड़ रहा है जो हमेशा ही बहुत ही आधुनिक एवं जानलेवा हथियारों के साथ-साथ उच्च स्तरीय संचार साधनों से लैस होते हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री के साथ हुई इस मुलाकात के समय स. सुखबीर सिंह बादल के साथ राज्य के शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा और अकाली दल के सांसद भी उपस्थित थेे।

 

Tags: Sukhbir , Sukhbir Singh Badal , RAJNATH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD