Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टाटा सूमो के गहरी खाई में लुढ़क जाने से 10 श्रद्धालुओं की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 21 Sep 2013

Last updated on: Sep 21, 2013, 00:00 IST

लाहुल घाटी के रोहली में टाटा सूमो के गहरी खाई में लुढ़क जाने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में छह महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में एकमात्र जिंदा बचे व्यक्ति का इलाज उदयपुर अस्पताल में चल रहा है। सभी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। घायल की पहचान शेर सिंह (28) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उदयपुर-पांगी-किश्तवाड़ सड़क पर रोहली के समीप गोरनाला में देर रात सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि दो बच्चों और छह महिलाओं समेत दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह उदयपुर प्रशासन द्वारा रेस्क्यू आपरेशन के जरिए हादसे के घायल को निकाला गया, जिसका उपचार उदयपुर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।  

बताया जा रहा है कि जम्मू के इस्तयारी से श्रद्धालुओं का एक दल पांगी में मिंदल माता मंदिर में दर्शनों के पश्चात उदयपुर के त्रिलोकीनाथ मंदिर की ओर जा रहा था कि रोहली के समीप यह हादसा हो गया। देर रात हुए इस हादसे का पता सुबह चला, जब एक टैंकर पांगी से लाहुल के तिंदी जा रहा था तो चालक की नजर घटनास्थल पर पड़ी। चालक ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी। तिंदी के जवाहर लाल और अनिल ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही उदयपुर के एसडीएम ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए हैं। चिनाब नदी के तट पर बिखरी लाशों का मंजर देखकर सभी सकते में हैं। उधर, लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने कहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD