Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओंकार शर्मा का प्रवीण शर्मा पर जवाबी हमला

खनन माफिया पर कार्रवाही से परेशान भाजपा नेता अब अफसरों को धमका रहे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)।

ऊना , 17 Sep 2013

Last updated on: Sep 17, 2013, 00:00 IST

जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व एग्रो पैकेजिंग के पूर्व वायस चेयरमैन ओंकार शर्मा ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शर्मा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि खनन विभाग व पुलिस ने जिस तरह ऊना जिला सहित पूरे प्रदेश में खनन माफिया पर शिकंजा कसा है और अवैध में प्रयुक्त वाहनों पर कार्रवाही करके करोड़ों रूपए का जुर्माना वसूला है, उससे भाजपा नेता बौखला गए हैं। आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए ओंकार शर्मा ने कहा कि श्री प्रवीण शर्मा को यह नहीं भूलना चाहिए कि पूर्व भाजपा शासन में  खनन माफिया , भू-माफिया, भुक्की माफिया व वन माफिया बेलगाम होकर राजनीतिक सरंक्षण से चांदी कूटता रहा और भाजपा हुक्मरान अपने एकमात्र एजेंड़े पर काम करते रहे कि किस तरह प्रदेश वासियों के दिलों की धडक़न श्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ  साजिशों  को  अंजाम दिया जाए । 

ओंकार शर्मा ने कहा कि श्री वीरभद्र सिंह ने तो अटूट जनसमर्थन से प्रदेश में छठी बार मुख्यमंत्री बनने का इतिहास रचाा लेकिन भाजपा नेता प्रदेश में अपनी पार्टी के सत्ता में बाहर हो जाने को पचा नहीं पा रहे हैं और भाजपा नेताओं की बयानबाजी में उनकी पीड़ा छलक रही है। ओंकार शर्मा ने कहा कि ने कहा है कि भाजपा शासन में भाजपा नेताओं के इशारे पर अवैध खनन से प्रदेश की खड्डें व पहाड़ खोखले कर दिए गए, खड्डों में  पत्थर तक नहीं छोड़ गए लेकिन वीरभद्र सरकार ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और रात आठ बजे से सुबह 6 बजे तक वैध खनन पर भी रोक लगाने का सराहनीय फैसला लेने के अलावा प्रदेश की सीमाओं से बाहर रेत- बजरी ले जाने पर जो रोक लगाई है, उससे खनन माफिया के साथ - साथ भाजपा नेता भी परेशान हो उठे हैं। 

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार के 8 माह के कार्यकाल में तो अवैध खनन को लेकर 4 करोड़ से अधिक जुर्माना किया गया है लेकिन भाजपा शासन के पांच साल में खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए कड़े कदम क्यों नहीं उठाए गए? ओंकार शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासी यह अभी तक नहीं भूले हैं कि धूमल शासन में किस तरह हिमाचल के हितों से खिलवाड़ हुआ और एक तरह से  ‘हिमाचल ऑन सेल’ रहा। किस तरह हिमाचल प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय खोले जाने की आड़ में भाजपा नेताओं ने चांदी कूटी और बहुमूल्य जमीनें कौडिय़ों के भाव दे दी गईं। ओंकार शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं के चेहरे की चमक तब देखने लायक होती थी , जब भाजपा शासन में पर्यारण से खिलवाड़ करके खनन माफिया राजनीतिक संरक्षण में चांदी कूटता था लेकिन अब जबकि खनन माफिया पर कांग्रेस शासन में नकेल कसी गई है और प्रदेश से बाहर रेत बजरी ले जाने पर कड़ाई से पाबंदी लगाई गई है तो खनन माफिया के शुभचिंतक अखबारों में बयान देकर हाय तौबा मचा रहे हैं और उनके चेहरे का नूर गायब हो गया है। ओंकार शर्मा ने कहा कि  खनन माफिया पर हो रही कार्रवाही से तिलमिलाए भाजपा नेता अब अफसरों को धमकाने की घिनौनी राजनीति पर उतर आए हैं । ओंकार शर्मा ने कहा कि ऐसे नेता सिर्फ अपनी नेतागिरी चमकाने और अखबारों में अपना नाम देखने के लिए अवैध खनन का राग अलाप रहे हैं । उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में जब भुक्की माफिया और खनन माफिया जिला में दनदना रहा था तब ऐसे भाजपा नेता मुंह में दही जमाए क्यों बैठे थे और अब जब प्रदेश में कानून का राज आया है तो  ऐसे नेताओं की सिटटी पिटटी किसलिए गुम है।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD