Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजयुमों मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने मोदी के जन्म दिन पर काटा केक

मंडल पदाधिकारियों संग मोदी को दी मुबारकबाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मोहाली , 17 Sep 2013

Last updated on: Sep 17, 2013, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुजरात के नरेन्द्र मोदी को पी.एम पद का उम्मीदवार घोषित करते पार्टी ने कार्यकर्ताओं के अंदर अजग का जोश भर दिया है । यही नहीं अब तो इसका असर साफ पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरों पर नजर आने लगा है । यह विचार मंगलवार को मोहाली में भाजयुमों मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने नरेन्द्र मोदी के 63वें जन्म दिवस पर केक काटकर जन्म दिन मनाने के बाद उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रगट किए। 

भाजयुमों मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 195० वेदनगर में हुआ था। इस अवसर पर उन्होंने नरेन्द्र मोदी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं में पार्टी के लिए कार्य करने का जोश भरा। शर्मा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि आगामी लोकसभा चुनावों में भारी मतों से पार्टी को कामयाबी न मिलें और देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होगें। उन्होंने कहा कि गुजरात में जिस तरह का विकास उन्होंने किया है और खुशहाली लाई है । इसी तरह की खुशहाली लाने के लिए पूरे देश की कमांड आज पार्टी ने मोदी के हाथों में सौंपी है और देश की जनता भी यहीं चाहती है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजयुमों पंजाब स्टेट प्रभारी डा. शिरवरी,भाजयुमों जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह औजला, भाजपा महासचिव अरूण शर्मा, कपिल चौहान, वरिंदर पाल सिंह,रवि कुमार, अनिल कुमार, श्याम सुंदर, मनप्रीत सिंह, जसकरन सिंह भी उपस्थित थे। इस असवर पर  भाजयुमों पंजाब स्टेट प्रभारी डा. शिरवरी और भाजयुमों जिला अध्यक्ष जगदीप सिंह औजला ने कहा कि हम सभी को नरेन्द्र मोदी के कार्यो से शिक्षा लेते हुए कार्य करना चाहिए और अतुल शर्मा जैसे युवा नेता का अधिक से अधिक सहयोग देना चाहिए जो राष्ट्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर्य रहता है। इससे पहले जन्म दिन पर काटे गए केक को लोगों में बांटा गया और मोदी की तस्वीर को भी केक अर्पित किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को केक खिलाया। 

 

Tags: bjp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD