Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

राज्यपाल से विख्यात ज्योतिषाचार्य की भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 13 Sep 2013

Last updated on: Sep 13, 2013, 00:00 IST

राज्यपाल उर्मिला सिंह से आज यहां राजभवन में विख्यात ज्योतिषी कैप्टन डॉ. लेखराज शर्मा ने भेंट की।राज्यपाल ने ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र मेंयोगदान के लिए डॉ. शर्मा को बधाई देते हुए भविष्य में अधिक उपलब्धियों की आशा जताई। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति है और विश्व की सभी सभ्यताओं में इसकी विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि वेद जैसे हमारे प्राचीन धार्मिक ग्रंथ ज्ञान का स्रोत हैं और विज्ञान, चिकित्सा, ज्योतिष विज्ञान एवं खगोल शास्त्र तथा अनेक अन्य विषयों के बारे में भरपूर जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि पारम्परिक धरोहर को हर कीमत पर संरक्षित बनाया जाना चाहिए।

डॉ. लेखराम शर्मा ने राज्यपाल को पारम्परिक ज्ञान, जो हमारे प्राचीन धर्मग्रंथों का हिस्सा है और जिसमें ज्योतिष विज्ञान, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा विज्ञान इत्यादि भी शामिल हैं, के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए इनके संरक्षण के लिए प्रयास किए जाने चाहिएं। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालयों में इन्हें पाठ्यक्रम में शामिल कर हिमाचल प्रदेश में इन्हें बढ़ावा दिया जा सकता है। डॉ. लेखराम शर्मा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं तथा ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार, अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष पुरस्कार, अन्तर्राष्ट्रीय रोटरी पुरस्कार, भारत गौरव और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वह हस्तरेखाओं पर आधारित जन्म कुंडली तैयार करने के विशेषज्ञ हैं।

 

Tags: urmila singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD