Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

अयोध्या में शिलापूजन, राजनीति गरमाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अयोध्या , 21 Dec 2015

Last updated on: Dec 21, 2015, 00:00 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रस्तावित राम मंदिर मॉडल के अनुरूप पत्थरों को तराशने का काम यूं तो राजस्थान के भरतपुर में वर्षो से चल रहा है, लेकिन वहां से अयोध्या पहुंची पत्थरों की पहली खेप ने उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल पैदा कर दी है। विहिप ने रविवार को अयोध्या में पत्थरों का पूजन कराया था। इस पर अगले दिन सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और विपक्षी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विहिप पर सूबे का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

यहां की राम जन्मभूमि कार्यशाला में रविवार को भरतपुर से 15 टन तराशे हुए पत्थरों की पहली खेप पहुंची। विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि एक लाख घनफुट पत्थरों से प्रस्तावित मॉडल के प्रथम तल का निर्माण पूरा हो जाने की उम्मीद है। अभी और 75 हजार घनफुट पत्थरों की जरूरत है।शर्मा ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पत्थरों को तराशने का काम कई वर्षो से चल रहा है। पत्थरों को राम मंदिर निर्माण में लगाया जाएगा, इसीलिए इसे यहां लाया गया है। 

इसको लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।इस बीच, फैजाबाद से सपा के विधायक और उप्र सरकार में मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने विहिप और भाजपा पर राम मंदिर निर्माण के नाम पर सूबे का माहौल खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा, "पत्थर पूजन के नाम पर प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। चौरासी कोसी परिक्रमा के नाम पर पहले भी ऐसा करने की कोशिश की जा चुकी है। लेकिन अखिलेश सरकार माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी।"

इधर, उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भी इस मुद्दे को लेकर सपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उप्र में सपा की सरकार है और उसकी यह जिम्मेदारी बनती है कि अयोध्या में कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए। पत्थर की मूर्तियों के प्रति विशेष अनुराग रखने वाली बसपा प्रमुख ने कहा कि राम जन्मभूमि का मामला अभी सर्वोच्च न्यायालय में है, लिहाजा उप्र सरकार को वहां होने वाली हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।

गौरतलब है कि अयोध्या के रामसेवकपुरम स्थित कार्यशाला में पत्थरों की पहली खेप पहुंचने पर राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चर के बीच शिलापूजन किया था। इस मौके पर उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही मामले का हल हो जाएगा और मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा। मामला भले सुप्रीम कोर्ट में है, लेकिन कोर्ट भी जनभावनाओं का अनादर नहीं करती है।उन्होंने कहा, "पहले शिलापूजन के बाद गुलामी का ढांचा ढह गया था और अब दूसरे शिलापूजन से निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।" 

महंत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को समय देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास बहुत से कार्य हैं, लेकिन वह हिंदू जनभावना के विपरीत नहीं है।

इस बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पत्थरों को तराशने का काम काफी पहले से चल रहा है। अयोध्या में कोई ऐसा काम नहीं हो रहा है, जिससे सूबे का माहौल बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस मुद्दे को जानबूझकर तूल दिया जा रहा है। 

 

Tags: VHP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD